img-fluid

‘यह भारत है, कन्नड़ नहीं बोलूंगी’, SBI मैनेजर और कस्टमर के बीच छिड़ी बहस पर मचा बवाल

May 21, 2025

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मैनेजर का कन्नड़ भाषा में बात करने से इनकार करना विवाद की वजह बन गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। दरअसल, एक ग्राहक एसबीआई शाखा के अधिकारी से कन्नड़ में बात करने की मांग करता है, लेकिन महिला अधिकारी ने इसका विरोध किया। महिला अधिकारी कर रही हैं कि वह कन्नड़ नहीं बोलेंगी। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे बड़ा बवाल मच गया।

विवाद के बढ़ने के बाद, महिला अधिकारी ने एक माफी वीडियो जारी किया। इस घटना ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने एसबीआई को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद दिया।

वीडियो में जब ग्राहक यह कहता है कि “यह कर्नाटक है, मैम”, तो महिला अधिकारी का जवाब होता है, “यह भारत है।” इसके बाद वह कहती हैं, “मैं कन्नड़ नहीं बोलूंगी, मेरा मातृभाषा हिंदी है।” इस घटना के बाद, एक शख्स ने सोशल मीडिया पर यह लिखा, “एसबीआई शाखा मैनेजर और स्टाफ कन्नड़ भाषा का अपमान कर रहे हैं। कर्नाटका के लोगों पर हिंदी थोप रहे हैं। ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।” इस व्यक्ति ने केंद्र और राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की थी।


यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है और कई लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है। ऐसी ही एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बैंक ने कहा, “हम एओ साउथ बेंगलुरु की सूर्य नगर शाखा में हाल ही में हुई घटना से बहुत चिंतित हैं। इस मामले की गहन जांच की जा रही है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों की भावनाओं को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यवहार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति रखता है। हम सभी नागरिकों के प्रति सम्मानजनक और गरिमापूर्ण आचरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ हैं।”

एसबीआई ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें बैंक ने कहा, “इस मामले की गहन जांच की जा रही है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों की भावनाओं को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यवहार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति रखता है। हम सभी नागरिकों के प्रति सम्मानजनक और गरिमापूर्ण आचरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ हैं।”

Share:

  • चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा अब पहुंचेगा अफगानिस्तान, CPEC पर तीनों देशों में हुआ बड़ा समझौता

    Wed May 21 , 2025
    बीजिंग। चीन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा प्रोजेक्ट अब अफगानिस्तान तक पहुंचेगा। इसे लेकर चीन ने पाकिस्तान और तालिबान सरकार के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता किया गया है। इसके तहत चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजना का विस्तार अफगानिस्तान तक किया जाना है। यह कदम अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और दक्षिण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved