जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इस बार दिवाली पर बना रहा विशेष दुर्लभ योग, इन राशि वालों पर मां लक्ष्‍मी की होगी आसीम कृपा

नई दिल्‍ली: हिंदू धर्म में धार्मिक त्‍यौहारों का विशेष महत्‍व है, हर एक धार्मिक पर्व बड़े ही हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है । उत्‍सव-त्‍योहारों का मौसम शुरू हो रहा है। नवरात्रि (Navratri) के साथ आराधना और उत्‍सव का जो मौसम शुरू होगा वह दिवाली (Diwali) आने तक अपने चरम पर पहुंच जाएगा। इस साल तो दिवाली का यह मौका बेहद ही खास होने जा रहा है। धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा के इस सबसे बड़े पर्व के मौके पर ग्रहों का ऐसा शुभ संयोग बन रहा है जो कुछ राशि वालों पर लक्ष्‍मी जी (Laxmi Ji) की विशेष कृपा बरसाएगा।

ग्रहों का बन रहा है शुभ संयोग
इस साल 4 नवंबर 2021 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने (Kartik month) के कृष्‍ण पक्ष की अमावस्‍या को मनाया जाता है। इस बार 4 नवबंर 2021 को दिवाली के दिन तुला और मकर राशि में ग्रहों की महत्वपूर्ण स्थिति बनेगी। इस दिन तुला राशि में 4 और मकर राशि में 2 ग्रहों की युति रहेगी, जो कि 4 राशि (Zodiac Sign) वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी।



इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी दिवाली
दिवाली पर ग्रहों की जो स्थितियां बन रही हैं वो वृष, कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ हैं। इन राशि वालों के लिए ये दिवाली आर्थिक स्थिति को बेहतर करने वाली साबित होगी। इसके अलावा इन जातकों को तरक्‍की के मौके मिलेंगे। वहीं कुछ अविवाहित जातकों की शादी के योग बनेंगे।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

मॉ-बेटी की हत्या कर जमीन में किया दफन

Tue Oct 5 , 2021
बरेला के महगवां कैनाल की घटना, सुबह खोदकर निकाली गई लाशेें जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्रातंर्गत महगवां में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक के बाद एक सायरन बजाती पुलिस के वाहन नहर किनारे पहुंची और खुदाई शुरु करायी। दरअसल एक सप्ताह पूर्व घर से गायब हुई एक मॉ-बेटी की हत्या कर उनकी […]