जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

इस साल चंद्र ग्रहण के साए में मनेगी होली, जानें त्योहार पर क्या होगा असर

नई दिल्ली (New Delhi)। फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (Full moon of Shukla Paksha in Phalgun month) की रात होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को है, लेकिन इस बार होली के रंग (colors of holi) में भंग पड़ने वाली है, क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण (First lunar eclipse of the year 2024) भी लगने जा रहा है। वैसे तो ग्रहण (Chandra Grahan on Holi 2024) एकमात्र खगोलीय घटना है, लेकिन इसे धार्मिक शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता है।


कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव संपूर्ण ब्रह्मांड पर पड़ता है, इसलिए इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं 25 मार्च को होली वाले दिन चंद्र ग्रहण कब लगेगा और रंगों के त्योहार पर इसका क्या प्रभाव होगा…

होली पर साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण
हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को चंद्र ग्रहण लगेगा। ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

भारत में दिखाई नहीं देगा पहला चंद्र ग्रहण
हालांकि इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा। इसलिए आप बिना कीसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं।

कहां-कहां देखा जा सकेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा।

Share:

Next Post

दुनिया में जिस संगठन की ताकत का डंका, उसे क्यों दे रहा सऊदी गच्चा?

Fri Feb 2 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । ब्रिक्स (BRICS) दुनियाभर की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं (economies) का एक वैश्विक मंच है. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका, ये पांच इसके सदस्य देश हैं मगर अब इसमें कुछ नए सदस्य भी जुड़ गए हैं. यूएई, इजिप्ट, ईरान और इथियोपिया को लेकर तो कोई असमंजस की स्थिति नहीं लेकिन, […]