भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जो कमलनाथ के सर्वे में फिट उसी की टिकट पक्की समझो

  • दिग्विजय ने कहा किसी और के पास जाने की जरूरत नहीं

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस की लाइन तय हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुसार जो कमलनाथ के सर्वे में फिट बैठेगा, टिकट उसी को मिलेगा। दिग्विजय ने कहा कि दावेदार इतने ज्यादा हो गए हैं कि टिकट बांटना मुसीबत हो गई है। इसलिए टिकट के लिए किसी के पास जाने की जरूरत नहंीं है। कमलनाथ के सर्वे से ही टिकट मिलेगा।



दिग्विजय राजधानी में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उम्मीदवार इतने खड़े हो गए हैं कि मुसीबत हो रही है, किस किसको समझाए, किस किसको नहीं समझाए। हमने तो कह दिया हमारे कमलनाथ जी सर्वेसर्वा, उनका जो सर्वे है, वो पत्थर की लकीर है भैया। उसी के हिसाब से टिकट मिलेगा। किसी और के पास जाने की जरूरत नहीं। हमारे बस का काम नहीं है। सर्वे से ही सारा काम होगा। इसलिए एकजुट हो जाओ। लड़ों, डरो मत और भाजपा की सरकार मिटाओ। ये मेरी आपसे प्रार्थना है। शनिवार को कांग्रेस ने महाकाल लोक में भ्रष्टाचार, सतपुड़ा भवन की आग और पोषण आहार घोटाला समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिग्विजय सिंह भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए।

Share:

Next Post

कांग्रेस सरकार के समय छापे में मिले 281 करोड़ किसको भेजे

Sun Jun 25 , 2023
वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर बोला बड़ा राजनीतिक हमला भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस एवं भाजपा के बीच एक दूसरे के भ्रष्टचार को उजागर करने को लेकर जारी पोस्टर विवाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कांगे्रस की 15 महीने की सरकार को महाभ्रष्ट बताते हुए […]