img-fluid

नए तरह के मैलवेयर अटैक से खतरा, ले सकता है फोन का पूरा कंट्रोल

April 19, 2026

डेस्क। एंड्रॉइड स्मार्टफोन में एक नए तरह का मैलवेयर अटैक देखा जा रहा है जिससे हमारी पर्सनल जानकारियों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। एक बार इंस्टॉल होने के बाद इसे हटाना बेहद मुश्किल है। यह नॉरमल वायरस से ज्यादा एडवांस्ड है और किसी डिवाइस के ज्यादातर कामों को हाईजैक करने में कमयाब हो सकता है। सिक्योरिटी एजेंसियों ने यूजर्स को सतर्क रहने और यह जानने की सलाह दी है कि यह मैलवेयर कैसे काम करता है। गवर्नमेंट बॉडीज ने कुछ जरूरी तरीके सुझाए हैं ताकि आप इस मैलवेयर की पहचान कर सकें।

किसी डिवाइस पर कंट्रोल हासिल करने की वजह से इस नए मैलवेयर को ‘God Mode’ मैलवेयर का नाम दिया गया है। यह सिस्टम तक पहुंच हासिल करने के लिए एंड्रॉइड एक्सेसिबिलिटी सर्विसेज का फायदा उठाता है। एक बार एक्सेस मिल जाने के बाद यह मैसेजेस को पढ़ने, यूजर एक्टिविटी को मॉनिटर करने में सक्षम है और यूजर्स के जाने बिना उनके फोन पर एक्शन कर सकता है। यह ओटीपी को इंटरसेप्ट कर सकता है, कॉन्टेक्ट्स तक एक्सेस हासिल कर सकता है और यहां तक ​​कि फोन के सिंपल आस्पेक्ट्स को मैनेज करने में भी कामयाब हो सकता है।


  • यह वायरस आमतौर पर फर्जी ऐप्स के जरिए फैलता है। ये एप्लिकेशन बैंक एप्लिकेशन या यूटिलिटी ऐप जैसे जाने-माने एप्लिकेशन से मिलते जुलते हैं। यूजर्स इन्हें मैसेजिंग एप्लिकेशन या दूसरे अनऑफिशियल APK फाइलों में पोस्ट किए गए लिंक के जरिए गलती से डाउनलोड कर लेते हैं। इंस्टालेशन के बाद ये ऐप फोन पर पूरा कंट्रोल रखने की परमिशन मांगता है। उसके बाद फोन में बिना आइकॉन के भी अनजान ऐप्स आ सकते हैं। कुछ एप्लिकेशन बार-बार एक्सेस की परमिशन की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। यूजर्स को संदिग्ध SMS या रीडयरेक्ट कॉल्स भी मिल सकती हैं। कभी-कभी ऐसा होने पर ऐप्स को अनइंस्टॉल करना या परमिशन को मॉडिफाई करना मुमकिन नहीं हो पाता है।

    यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) जैसे ऑफिशियल प्लेटफॉर्म के जरिए ही ऐप्स इंस्टॉल करने की सलाह दी जाती है। अननोन सोर्स से किसी भी तरह की APK फाइल्स डाउनलोड करने से बचना चाहिए। मैसेजेस के जरिए भेजे गए किसी भी संदिग्ध लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। एक्सेस देने से पहले ऐप की परमिशन पर भी गौर करना चाहिए कि कहीं ये फोन का पूरा कंट्रोल तो नहीं मांग रही हैं।

    Share:

  • सीएम हेल्पलाइन की बैठक में हंसी व पान चबाना पड़ा भारी, दो ASI समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Sun Apr 19 , 2026
    बालाघाट। बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो एएसआई सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। समीक्षा बैठक के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved