img-fluid

CM मोहन यादव को धमकी, डिलीट किए मैसेज का स्क्रीनशॉट बना बड़ा सुराग; मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

September 26, 2026

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) ने मुंबई से एक आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोपी ने डायल-112 के व्हाट्सऐप नंबर पर मुख्यमंत्री को लेकर धमकी भरा संदेश भेजा था। पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए भोपाल ला रही है। यहां आरोपी से धमकी देने की वजह और उसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे रेडियो मुख्यालय, भदभदा में संचालित डायल-112 के व्हाट्सऐप नंबर पर एक संदेश आया था। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी। संदेश में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थीं।


  • जांच में सामने आया कि संदेश भेजने के बाद आरोपी ने उसमें दो बार बदलाव किया। हर बार उसने कुछ और आपत्तिजनक और धमकीपूर्ण बातें जोड़ीं। बाद में आरोपी ने पूरा संदेश डिलीट कर दिया। हालांकि, डायल-112 पर मौजूद कर्मचारियों ने संदेश का स्क्रीनशॉट पहले ही सुरक्षित कर लिया था। पुलिस ने इसे जांच में अहम साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है। धमकी भरे संदेश की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच टीम ने उस मोबाइल नंबर और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारी खंगाली, जिससे व्हाट्सऐप संदेश भेजा गया था। तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को मुंबई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस आरोपी को मुंबई से भोपाल ला रही है। अधिकारियों के अनुसार उससे धमकी देने के पीछे की वजह, संदेश में किए गए दावों और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। इसके अलावा धमकी से जुड़े स्क्रीनशॉट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि धमकी आरोपी ने अपने स्तर पर दी थी या इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी।

    Share:

  • तेलंगाना: गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों में 13 की मौत, पुलिसकर्मी ने भी तोड़ा दम

    Sat Sep 26 , 2026
    डेस्क। तेलंगाना में गणेश विसर्जन समारोह के दौरान एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत हो गई। शहर में गणेश विसर्जन के दिन डीजीपी सीवी आनंद ने यह जानकारी दी। आनंद ने बताया कि विसर्जन से जुड़ी घटनाओं में 26 अन्य लोग घायल हुए। विसर्जन का काम शनिवार दोपहर तक चलता रहा। बता दें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved