राजगढ़। खिलचीपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाइपास रोड़ स्थित मांडाखेड़ा जोड़ के नजदीक से बाइक सवार राजस्थान निवासी तीन भाईयों को पकड़ा और उनके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखा दस किलो डोडाचूरा जब्त किया, जिसकी कीमत पचास हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved