उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मोहर्रम के जुलूस में तीन घायल

  • तोपखाना में भीड़ में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला किया गया

उज्जैन। कल रात निकास चौराहा से शुरू हुए मोहर्रम के जुलूस के दौरान भगदड़ के बीच तीन लोग घायल हो गए। इधर तोपखाना क्षेत्र में मोहर्रम की भीड़ के दौरान पुरानी रंजिश में एक युवक पर चार बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान यहाँ भी भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कल रात मोहर्रम के जुलूस में शामिल फैजान पिता रशीद खान निवासी बेगमबाग तोपखाना क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान भीड़ में उसका सामना बेगमबाग में रहने वाले बाबू और उसके एक साथी से हो गया। बाबू और फैजान के बीच पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते बाबू ने उसके साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से उसका हाथ जख्मी हो गया। हमला करने के बाद दोनों आरोपी वहाँ से भाग निकले। इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर कल रात मोहर्रम का जुलूस निकास चौराहे से शुरू हुआ। जुलूस में शामिल कई लोग भागदौड़ मचा रहा थे और इस दौरान मची भगदड़ में तीन लोग घायल हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share:

Next Post

तेज बारिश शुरू हुई...जिले में 24 इंच के आसपास बारिश

Tue Aug 9 , 2022
वेधशाला में इस सीजन में हुई वर्षा का आंकड़ा 20.31 तक पहुंचा-आज भी भारी बारिश की चेतावनी उज्जैन। कल शाम से लेकर आधी रात तक रूक-रूक कर वर्षा होती रही लेकिन आधी रात बीतते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई और सारा माहौल ठंडा कर दिया। रातभर में सवा इंच से ज्यादा पानी बरस गया। […]