बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

विदेशों तक जाकर देश को आर्थिक मजबूत बना रहा बानमोर का टायरः शिवराज

– मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्रीद्वय तोमर और सिंधिया के साथ किया जेके टायर प्लांट बानमोर की क्षमता विस्तार के प्रथम चरण का उद्घाटन

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बानमोर का टायर (Banmore Tyre) विदेशों तक जाकर विदेशी मुद्रा (foreign currency) से देश को आर्थिक रूप से और मज़बूत (financially stronger) बना रहा है। जेके टायर इंडस्ट्रीज़ (JK Tire Industries) के बानमोर प्लांट का ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश एवं देश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान है।

मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार शाम को मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र बानमोर में जेके टायर इंडस्ट्रीज में आयोजित एक समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय कृषि और किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जेके टायर इंडस्ट्रीज के 312 करोड़ की लागत के मैन्यूफ़ैक्चरिंग फेसिलिटी क्षमता विस्तार के प्रथम चरण का उद्घाटन किया।


मप्र अब बीमारू नहीं, विकसित राज्यों की पंक्ति में अग्रणी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की पंक्ति में अग्रणी राज्य है, हमारी औद्योगिक विकास दर लगातार 24 प्रतिशत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल नीति, आवश्यक इंफ्रा-स्ट्रक्चर एवं सुरक्षित वातावरण करवाने से प्रदेश देश में उद्योगों के निवेश का केंद्र बिंदु बना हुआ है। ग्लोबल इंवेस्टर समिट में 15 लाख करोड़ से अधिक के औद्योगिक निवेश के अनुबंध हुए, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न उद्योगों का नियमित निवेश प्रदेश में आ रहा है और नवीन रोज़गार का सृजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट एवं रोज़गार में वृद्धि के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की जा रही है। योजना में युवाओं को विभिन्न उद्योगों में ट्रेनिंग दी जायेगी, विभिन्न ट्रेडों के दौरान उन्हें पात्रतानुसार 8 से 10 हज़ार रुपये का स्टायपेंड भी प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भारत को 5 ट्रिलियन इकॉनोमी बनाने के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हमने मध्यप्रदेश की इकॉनमी को 550 बिलियन का बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश एवं देश के विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उद्योगों से नवीन रोज़गार का सृजन होता है, कराधान बढ़ता है जो प्रदेश और देश को आर्थिक रूप से मज़बूत करता है। जेके टायर इंडस्ट्रीज ने ग्वालियर-चंबल संभाग के आर्थिक विकास एवं बड़ी संख्या में रोज़गार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में 18 वर्षों में बीमारू राज्य के टैग को हटाकर आज प्रदेश विकसित राज्यों की पंक्ति में अग्रणी है। जेके टायर इंडस्ट्रीज़ ने प्रदेश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान दिया है एवं देश-दुनिया में नाम बनाया है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज कंसाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दण्डोतिया, विधायक कमलेश जाटव और समाजसेवी हमीर सिंह पटेल, उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया जेके टायर प्लांट का भ्रमण
मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री द्वय तोमर और सिंधिया एवं जेके टायर इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रघुपति सिंघानिया एवं अंशुमन सिंघानिया के साथ प्लांट का भ्रमण किया।

Share:

Next Post

शुक्रवार का राशिफल

Fri Jun 30 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.52, ऋतु – वर्षा आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वादशी, शुक्रवार, 30 जून 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]