भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

निगम के बदइंतजाम की वजह से आज आधा शहर फिर प्यासा

  • राजधानी में आज नर्मदा लाइन से सप्लाई नही, कल भी रहेगी पानी की किल्लत

भोपाल। महज 22दिन के अंतराल में राजधानी में एक बार फिर पानी की किल्लत हो रही है। नगर निगम प्रशासन की बदइंतजामी की वजह से आज शहर के करीब आधे हिस्से में पानी नहीं आया। नगर निगम बावडिय़ाकलां ब्रिज के पास लीकेज सुधारेगा। इस कारण करीब 125 इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं किया। मंगलवार को भी शहर में पानी की किल्लत रहने वाली है। बावडिय़ाकलां ब्रिज होशंगाबाद रोड के पास 1400 एवं 400 एमएम व्यास की पाइप लाइन में कई दिन से लीकेज हो गया था। इसे निगम सुधारेगा। इसलिए 20 जून को सुबह 8 से रात 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे पानी सप्लाई नहीं होगा।

पहले भी हो चुका असर
करीब 22 दिन पहले आंधी-तूफान के कारण जहानपुर के पास 132 केवीए लाइन के पांच टॉवर गिर गए थे। इस कारण हिरानी स्थित पंप हाउस पर बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिसने जलप्रदाय व्यवस्था भी गड़बड़ा दी थी। दो दिन तक नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी और लोगों को परेशान होना पड़ा था।


इन इलाकों में सप्लाई नहीं

  • जोन- 3 के नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा क्षेत्र।
  • जोन- 6 के मानव संग्रहालय उच्च स्तरीय टैंक से जलप्रदाय किए जाने वाले क्षेत्र।
  • जोन- 8 के जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बैंक कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी का पूरा क्षेत्र।
  • जोन-9 के महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, अरेरा हिल्स, राजीव नगर, अर्जुन नगर, सीआई कॉलोनी, बौगदा पुल, न्यू सुभाष नगर, अफजल कॉलोनी, मोमीनपुरा क्षेत्र।
  • जोन- 10 के बाल विहार, अशोका गार्डन, राजेंद्र नगर, सेमरा, उच्च स्तरीय टैंक, चांदबड़ क्षेत्र।
  • जोन- 11 के नवीन नगर, डी. ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जनता क्वाटर्स, शहनशा गार्डन उच्च स्तरीय टैंक से जलप्रदाय किए जाने वाले क्षेत्र।
  • जोन- 12 के गौतम नगर, रचना नगर, कस्तूरबा नगर, अशोका गार्डन, अशोक विहार, सेक्टर-ए व बी, अभिरूचि परिसर, पद्मनाभ नगर, ओल्ड सुभाष नगर, गोविंद गार्डन, विकास नगर, अन्ना नगर क्षेत्र।
  • जोन-13 के बावडिय़ा कला, मिसरोद, रोहित नगर, इंडस टाउन, सुरेंद्र पैलेस, नारायण नगर, आरआरएल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, सेंर्चुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9-ए, 9-बी, महेशमती, अरविंद विहार, बागमुगालिया एक्सटेंशन, लाहरपुर क्षेत्र।
  • जोन-14 के पिपलिया पेंदे खां, बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर, शक्ति विहार, समन्वय नगर, अवधपुरी, खजूरीकला, न्यू शिव नगर, अलकापुरी, साकेत नगर 4-ए, बी व सी क्षेत्र।
  • जोन-15 के आनंद नगर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, बिजली कॉलोनी, गादियापुरा, जेपी कॉलोनी, अशोक विहार, मानव विहार, बाल विहार, सूर्या कॉलोनी, रत्नागिरी, कालीबाड़ी, 50 क्वाटर्स, 60 क्वाटर्स, 100 क्वाटर्स, सोनागिरी सेक्टर ए, बी व सी, प्रकाश नगर, इंद्रपुरी ए, बी व सी सेक्टर, सतनामी नगर, राजीव नगर ए-सेक्टर, अर्जुन नगर, भारत नगर, जेके रोड, नरेला संकरी, छत्तीसगढ़ लेबर कॉलोनी आदि।
  • जोन-16 के अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी, गोविंदपुरा एरिया, कोलुआ, झील नगर, सेमरा, कैलाश नगर।
  • जोन-19 के कटारा हाउसिंग बोर्ड संपूर्ण क्षेत्र व छात्रावास आदि क्षेत्र।
Share:

Next Post

चुनाव खत्म होते ही 25 जुलाई से प्रारंभ होगा विधानसभा का मानसून सत्र

Mon Jun 20 , 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से प्रारंभ होगा। यह पांच दिन चलेगा। इसमें सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रथम अनुपूरक अनुमान (बजट) प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि संशोधन और भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रदेश में त्रिस्तरीय (ग्राम, जनपद और जिला) पंचायत और […]