जीवनशैली देश धर्म-ज्‍योतिष

आज होली पर्व पर बन रहे हैं सात महायोग, सुख-शांति और समृद्धि के लिए क्या करें और क्या न करें

ग्वालियर। शहर में होली (Holi) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होलिका दहन के लिए बाजारों, घरों और गली-मौहल्लों में कंडे इकट्ठे किए जा रहे हैं। शहर में प्रमुख होली सराफा बाजार में जलाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य (astrologer) सतीश सोनी ने हिस को बताया कि भद्रा होने के कारण होली का दहन पूंछ काल की भद्रा में किया जाएगा जिसका मुहूर्त रात्रि 9.20 से 10.31 बजे तक (71 मिनट) रहेगा। इस बार होली पर लकड़ी की जगह कंडो का उपयोग ही किया जाएगा।

सराफा बाजार में जलेगी 10 फीट की होली:
सराफा उत्सव समिति के गोपालदास अग्रवाल ने बताया कि सराफा बाजार में शहर की सबसे बड़ी होली पिछले 50 वर्षों से जलाई जा रही है। इस बार की होली 10 से 12 फीट की होगी और इसमें 20 से 25 हजार कंडों का उपयोग किया जाएगा। होलिका दहन से पहले वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरण होगा। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, राम मंदिर, गिर्राज मंदिर, गरगज मंदिर और श्री सनातन धर्म आदि मंदिरों पर कंडों की होली जलाई जाएगी।



होलिका दहन पर बन रहा है गजकेसरी योग:
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस बार गुरुवार को होलिका दहन है जो कि गुरुदेव बृहस्पति का दिन है। साथ ही बृहस्पति का दृष्टि संबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग बन रहा है। इसके साथ ही वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग, वरिष्ठ योग और केदार योग भी इस होली के पर्व को शुभता प्रदान कर रहे हैं।

उधार देने से बचें
मान्यता है कि होलिका दहन के दिन किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नवविवाहिता न देखें
मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसी भी नवविवाहिता को ये अग्नि नहीं देखनी चाहिए,इसे अशुभ माना गया है। इससे उनके दांपत्य जीवन में दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

न जलाएं ये लकड़ियां
अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग होलिका दहन के लिए हरे पेड़ों की टहनियां तोड़ लेते है,ऐसा करना किसी भी दृष्टि से शुभ नहीं है। मान्यता है कि इस दिन होलिका दहन के लिए पीपल,बरगद या आम की लकड़ियों का प्रयोग न करें।

होली पर ऐसे महा योग इससे पहले कभी नहीं बने हैं। इन बड़े शुभ योगों में होलिका दहन देश व समाज के लिए शुभ रहेगा। इन ग्रहों के योगों से लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा परिवार में सुख-शांती का वास होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि होली पर सात योग होने से व्यापार करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। विदेश नीति में वृद्धि होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चली आ रही मंदी खत्म होगी। बीमारियों का संक्रमण पूरी तरह से समाप्त होगा। साथ ही रियल स्टेट एवं उद्योगों को बड़ा लाभ होने के संकेत हैं। महंगाई नियंत्रण में रहेगी।

 

Share:

Next Post

लुटेरी दुल्हन का आतंक…कहीं कुंवारी तो कहीं तलाकशुदा बताकर लाखों की लूट, दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज

Thu Mar 17 , 2022
डेस्क: राजस्थान (rajasthan) के सीमावर्ती इलाके बाड़मेर (barmer) में एक लुटेरी दुल्हन ने आतंक मचा रखा है. पुलिस के हत्थे चढ़ी दुल्हन ने बीते दो-तीन सालों में करीब 13 से अधिक लोगों से लाखों की नकदी और गहने लूटने की वारदात को अंजाम दिया है. वहीं शादी कर फरार होने के बाद भी दुल्हन (luteri […]