img-fluid

18 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

April 18, 2026

1. होर्मुज तनाव के बीच अमेरिका ने मारी पलटी, रूसी तेल खरीद पर ट्रंप ने फिर दी अस्थायी छूट

ईरान (Iran) के साथ जारी युद्ध के चलते वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसी दबाव के बीच अमेरिका (America) ने बड़ा फैसला लेते हुए रूसी तेल (Russian Oil) खरीद पर एक बार फिर अस्थायी छूट देने का ऐलान किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह निर्णय उस बयान के महज दो दिन बाद आया है, जिसमें अमेरिकी ट्रेजरी ने साफ संकेत दिए थे कि इस छूट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने 17 अप्रैल से नई अधिसूचना जारी की है। इसके तहत देशों को 16 मई तक रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की अनुमति दी गई है। यानी लगभग एक महीने तक समुद्र में लोड किए गए रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। इससे पहले दी गई 30 दिन की राहत 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी और माना जा रहा था कि अब अमेरिका सख्त रुख अपनाएगा। हालांकि बदलते वैश्विक हालात ने इस फैसले को पलट दिया।

2. PM मोदी का वैश्विक लोकप्रियता में दबदबा कायम… सर्वे में शीर्ष पर बरकरार…

वैश्विक लोकप्रियता सर्वे (Global Popularity Survey) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अभी भी शीर्ष पर बरकरार हैं। अमेरिकी ओपिनियन रिसर्च इंस्टीट्यूट मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी हालिया सर्वेक्षण के नतीजों में यह बात सामने आई है। सर्वे में यह भी कहा गया कि वैश्विक राजनीति में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का दबदबा साबित कर दिया है। करीब 24 लोकतांत्रिक देशों में किए गए इस सर्वे में शामिल 70 फीसदी लोगों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

3. भारत में बढ़ी चीतों की संख्या…… दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरु पहुंचे 4 नए मेहमान

भारत (India) में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से चार और चीतों को भारत लाया गया है. ये सभी चीते सुरक्षित तरीके से बेंगलुरु पहुंचे चुके हैं और उन्हें कर्नाटक (Karnataka) के बैनरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क (Bannerghatta Biological Park) में रखा जाएगा. यह कदम राज्य में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों में जैव-विविधता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उठाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, चीतों को विशेष निगरानी के बीच लाया गया है. फिलहाल वन विभाग और पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है. शुरुआती जांच के बाद सभी चीतों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत निगरानी में रखा गया है, जिससे नए वातावरण में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।


  • 4. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुआ 2% का इजाफा

    देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (Central Government Employees and Pensioners) इंतजार शनिवार यानी 18 अप्रैल को खत्म हो गया है. सूत्रों के अनुसार कैबिनेट ने शनिवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशन 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगी. केंद्रीय कर्मचारी काफी दिनों से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे थे. जनवरी से लागू होने वाले इस भत्ते का इंतजार मार्च की शुरूआत से ही हो रहा था. सरकार अमूमन जनवरी में होने वाली बढ़ोतरी का ऐलान मार्च में कर देती है. लेकिन इस बाजार आधा अप्रैल बीत जाने के बाद ही हुआ है.

    ईरान (Iran) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से बंद करने का दावा किया है. ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह नहीं खोला जाएगा. अमेरिकी कार्रवाई के विरोध में यह एक्शन लिया गया है. ईरान ने शुक्रवार को होर्मुज को खोलने की बात कही थी. साथ ही कहा कि सीजफायर के दौरान व्यापारिक जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रहेगा. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने का कहना है कि अमेरिका की नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक ईरान परमाणु कार्यक्रम पर बड़ा समझौता नहीं करता. ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से हमले कर सकता है और ईरान के यूरेनियम भंडार को अपने तरीके से हासिल करेगा.

    6. महिला आरक्षण: कैबिनेट की बैठक में PM मोदी बोले- विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती की है, अब सजा भुगतेंगे

    लोकसभा (Lok Sabha) में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) पर वोटिंग हुई जिसमें सत्ता पक्ष को दो तिहाई बहुमत नहीं मिल सका। विपक्ष के बिल के विरोध में मतदान करने के बाद संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि महिलाओं को 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण देने वाले बिल को गिराकर विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती की है। पीएम मोदी ने कहा, देश की महिलाएं उनको माफ नहीं करेगी, विपक्ष को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष को इसके परिणाम भुगतने होंगे और महिलाओं को जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “उन्होंने देश की महिलाओं को निराश किया है। यह संदेश हर व्यक्ति तक, हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए।”


  • 7. राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी, हाईकोर्ट ने अपना ही आदेश रोका

    इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अपने एक फैसले पर यू टर्न मारा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित दोहरी नागरिकता मामले (Dual Citizenship Case) में एफआईआर दर्ज करने के ओपन कोर्ट में सुनाये गए अपने आदेश को खंडपीठ ने रोक दिया है। हाई कोर्ट लखनऊ बेंच की वेबसाइट पर शनिवार को उपलब्ध आदेश में कोर्ट ने कहा है कि शुक्रवार को सुनवाई के दौरान याची समेत केंद्र व राज्य सरकार के अधिवक्ताओं से पूछा गया था कि क्या इस मामले में विपक्षी संख्या एक (राहुल गांधी) को नोटिस जारी करने की आवश्यकता है। आदेश में कहा गया है कि अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि नोटिस जारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है, तत्पश्चात ओपन कोर्ट में एफआईआर दर्ज करने का विस्तृत आदेश पारित कर दिया गया।

    दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के घर के बाहर आज BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। यह प्रदर्शन कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) को सपोर्ट नहीं करने को लेकर किया जा रहा है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता वीरेंदर सचदेवा कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं, ‘कल पूरे विपक्ष ने, खासकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने, इस देश की महिलाओं के साथ धोखेबाजी की। महिलाओं को पीठ में उन्होंने छुरा घोंप दिया। वे चाहते हैं कि महिलाओं का रोल महज मतदान केंद्रों तक ही लिमिटेड रहे। जब सियासी प्रतिनिधित्व की बात आई, तो उन्होंने अपने स्वार्थ को प्रॉयरिटी दी। उन्होंने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।’ राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान BJP सांसद बांसुरी स्वराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.


  • 9. होर्मुज से गुजर रहे भारतीय तेल जहाज पर फायरिंग, भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब

    ईरान (Iran) ने सामरिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को दोबारा अपने नियंत्रण में लेकर तुरंत बंद कर दिया है. इसके साथ ही खाड़ी में युद्ध जैसे हालात बनने लगे हैं. नाकेबंदी के चलते समुद्र में जहाजों की लंबी कतारें लग गई हैं, जबकि वहां से गुजर रहे दो जहाजों पर गोलीबारी की गई है. इसमें एक भारतीय जहाज भी शामिल है. भारतीय जहाज लगभग 20 लाख बैरल इराकी तेल लेकर जा रहा था. इसके बाद दोनों जहाज स्ट्रेट पार किए बिना ही लौट गए. जहाज और उसके क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए हैं. इस घटना के बाद भारत ने सख्त रुख दिखाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को भारत में तैनात ईरान के राजदूत को तलब किया और इस घटना पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया.

    10. PM मोदी ने मांगी माफी, महिला आरक्षण बिल पर बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

    लोकसभा (Lok Sabha) में महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश को संबोधित किया. उन्होंने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को ठहराया है. उन्होंने कहा, ‘इस बिल में संशोाधन नहीं हो पाया. मैं सभी माताओं-बहनों से माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ की वजह से इस बिल को पारित नहीं होने दिया. देश की नारी शक्ति सब देख रही है, बिल गिरा तो मुझे बहुत दुख हुआ. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया. उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका.

    Share:

  • Fear of War to End! Central Government to Provide ₹12,980 Crore Insurance Cover for Ships

    Sat Apr 18 , 2026
    New Delhi: Amid rising geopolitical tensions globally and increasing maritime threats, India has taken a historic step to safeguard its maritime trade. On Saturday, the Central Government approved the establishment of the ‘Bharat Maritime Insurance Pool’ (BMI Pool). This initiative will not only provide security to Indian vessels but also eliminate our dependence on foreign […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved