img-fluid

MP में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 4 युवकों की मौत, JCB से निकाले गए शव

April 19, 2026

अनूपपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अनूपपुर (Anuppur) के करन पठार थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग करंजिया डिंडोरी से अनूपपुर जिले के पौनी स्थित क्रेशर गिट्टी लेने जा रहे थे। जहां क्रेशर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर ट्रैक्टर ठाढ़ पाथर तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के समय ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे, जो ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तस्वीरे में आप देख सकते हैं कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर उठे हुए हैं। नीचे चार युवकों के शव बुरी तरह दबे हुए हैं। यह मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।


  • मृतकों की पहचान अंकुश उईके (24 वर्ष) जो कि ट्रैक्टर चला रहा था। बृजेश पेंद्रो (20 वर्ष), चंद्र प्रकाश मार्को (18 वर्ष) और रविन्द्र कुमार गोयल (30 वर्ष) निवासी भीम कुंडी, करंजिया (जिला डिंडोरी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक अनूपपुर जिले की सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित पौनी क्रेशर से गिट्टी लेने जा रहे थे।

    चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ
    घटना की सूचना मिलते ही करनपठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बेनीबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर तेज गति में था और चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटते ही उसका इंजन सवारों पर गिर गया, जिससे उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

    जेसीबी से निकाले गए शव
    थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना सुबह 6:00 बजे हुई है ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए व्यक्ति के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस में मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर के इंजन के नीचे फंसे हुए मृतकों के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए इसे बेनीबारी चिकित्सालय भेजा गया।

    कुंडी गांव के हैं सभी मृतक
    सभी मृतक डिंडोरी जिले के करंजिया अंतर्गत भीम कुंडी गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर विलाप करते हुए देखे गए। परिजनों ने बताया कि सभी मृतक एक ही साथ रहते थे और दोस्त थे साथ ही जहां कभी कोई काम मिलता था तो सभी इस काम में लग जाते थे।

    Share:

  • 19 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

    Sun Apr 19 , 2026
    1. होर्मुज बंद है, वापस जाएं, भारतीय जहाज को ईरानी सेना का संदेश, सामने आया आडियो ईरानी सेना (IRGC) ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजर रहे एक भारतीय जहाज (Indian vessel) को रोक लिया और उसे वहां से तुरंत अपने पोर्ट लौटने का निर्देश दिया. एक ऑडियो (audio) रिकॉर्डिंग में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved