उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मोरवी हादसे के मृतकों को जूना अखाड़ा घाट पर दी गई श्रद्धांजलि

उज्जैन। गुजरात के मोरवी में हुए पुल हादसे के दिवंगतों को साधु संतों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार शाम नीलगंगा स्थित जूना अखाड़ा घाट पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कालजयी बाबा महाकाल से प्रार्थना की।
मोरवी में हुए केबल पुल हादसे में करीब 141 से अधिक लोग काल के ग्रास में समा गए। उनकी आत्मा शांति के लिए श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद महामंत्री महंत हरि गिरी महाराज की प्रेरणा से प्रमुख मुख्यालयों एवं तीर्थ स्थलों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। इस अवसर पर मोन तीर्थ गंगा घाट के गादीपति संत डॉ. सुमन भाई, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ थानापति महंत विद्या भारती महाराज, आव्हान अखाड़ा के थानापति महंत सेवान्द गिरि महाराज, नीलगंगा के थानापति महंत देव गिरी महाराज, शनि शक्ति पीठ प्रमुख महंत शनि भारती महाराज, विजय भारती महाराज, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, भरत बैंडवाल, भाजपा नेता शक्ति सिंह चौधरी, राजू खंडेलवाल, गोकुल प्रजापत, युवा कांग्रेस नेता दर्शन ठाकुर, कुलदीप सिंह गहलोत, पंडित संजय दीवटे सहित अन्य जन मौजूद थे। सभा का संचालन डॉ. राहुल कटारिया ने किया। आभार अखाड़े के स्थानीय प्रबंधक गोविंद सोलंकी ने माना।

Share:

Next Post

देवउठनी एकादशी आज, घर-घर होगा तुलसी और शालिगराम का विवाह

Fri Nov 4 , 2022
गन्ना के सजेंगे मंडप, पूजा-अर्चना के साथ आतिशबाजी भी होगी भोपाल। राजधानी में आज देवउठनी ग्यारस पर्व मनाया जा रहा है। घर-घर मंडप सजाकर तुलसी व शालिगराम का विवाह किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान लक्ष्मीनारायण को क्षीर सागर से उठाने की रस्म की जाएगी। वहीं नववर्ष में 89 दिन विवाह समारोह की शुभ तिथियां […]