
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के 1 लाख 75 हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए (त्रिदेव) का प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित किया जाएगा। उसी दिन प्रदेश के मंडल स्तर पर 25 हजार साइबर योद्धाओं का प्रशिक्षण भी आयोजित होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पार्टी ने बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ को डिजिटल किया है और उसमें 22 प्रकार के काम किए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved