मध्‍यप्रदेश

भोपाल में ट्राले ने तीन MBBS छात्राओं को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में तेज रफ्तार ट्राले ने बुधवार रात स्कूटी सवार तीन छात्राओं (three girl students riding a scooter) को टक्कर मार दी। इनमें से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। ट्राला चलाने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवती गुंजा (21) पुत्री लोकेंद्र तरनकर मूलत: बैतूल जिले की रहने वाली थी। वह भोपाल के ही गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी। वह अपनी साथी छात्राओं के साथ गांधी नगर के रंगला पंजाब ढाबा पर चाय पीने गई थी। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।


गांधी नगर थाने के एसआइ आरबी शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे तीनों स्टूडेंट्स चाय पीने के बाद वहां से हॉस्टल वापस लौट रही थीं। ढाबे से निकलकर तीनों जैसे ही स्कूटी से मख्य मार्ग पर आईं, तभी सूखीसेवनिया की तरफ से मुबारकपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राले का ड्राइवर ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

उसे जब्त कर लिया गया है। वहीं, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। शर्मा ने बताया कि हादसे में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद गुंजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छवि और रितिका की हालत भी गंभीर है। उनका इलाज किया जा रहा है।

Share:

Next Post

इस राज्य में पेपर लीक करने पर लगेगा 10 करोड़ तक का जुर्माना, होगी उम्रकैद!

Thu Nov 30 , 2023
नई दिल्ली: झारखंड (Jharkhand) में पेपर लीक करने पर उम्रकैद (Life imprisonment for leaking paper) और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना (Fine up to Rs 10 crore) लगेगा. राज्यपाल ने इस नये कानून को मंजूरी दे दी (governor approved the new law) है. झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक (Competitive exams papers leaked) और […]