देश

नागपुर एयरपोर्ट पर बिजली गिरने से दो एयरक्राफ्ट इंजीनियर घायल

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर एयरपोर्ट पर दो एयरक्राफ्ट इंजीनियरों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बिजली गिरने से दोनों इंजीनियर घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी है। इसके मुताबिक दोनों इंजीनियरों में से एक की उम्र 28 और दूसरे की 33 साल है।


जानकारी के मुताबिक घटना डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम को हुई। करीब पांच बजकर 30 मिनट पर यहां पर इंडिगो का विमान लैंड हुआ। यात्रियों के चले जाने के बाद दोनों इंजीनियर अंबातकर और ऋषि सिंह इंडिगो एयरक्राफ्ट में काम करने लगे। इसी दौरान बिजली कड़की और एयरक्राफ्ट के ऊपर गिरी। इसके चलते दोनों इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर डॉक्टर हेतेश्याम ने उनकी देखभाल की और इसके बाद उन्हें किंग्सवे हॉस्पिटल भेज दिया गया।

Share:

Next Post

रक्षाबंधन से पहले इन ग्रहों का हो रहा परिवर्तन, 4 राशियों के लिए होगा लकी साबित

Sat Aug 6 , 2022
नई दिल्ली: सुखों के प्रदाता शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है. रविवार, 7 अगस्त को शुक्र मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र का यह राशि परिवर्तन सुबह करीब साढ़े पांच बजे होगा. इसके बाद शुक्र 31 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषियों का दावा है कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) […]