देश

पंजाब में कांग्रेस के दो विधायक संक्रमित पाए गए, राज्य में अबतक 9792 मामले दर्ज


चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस के दो विधायक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। फगवाड़ा के कांग्रेस विधायक बलविंदर धालीवाल और तरण तारण के विधायक डॉ धरमबीर को कोरोना हो गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी और दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।  सीएम अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, मेरे सहकर्मी फगवाड़ा के कांग्रेस विधायक बलविंदर धालीवाल और तरण तारण के विधायक डॉ धरमबीर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसके पहले कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। वह राज्य में संक्रमित पाए जाने वाले पहले मंत्री थे। बाद में मंत्री की पत्नी और बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले कुछ दिनों से पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि देखने को मिली है। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 9,792 मामले सामने आए हैं जिनमें से 246 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट पर साधा निशाना

Sun Jul 19 , 2020
सिंधिया जैसी गलती ना करें पायलट मेरा फोन पहली बार नहीं उठाया नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में चल रहा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस पार्टी से बगावत कर अपना उपमुख्यमंत्री पद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पद गवाने वाले सचिन पायलट के बीच सियासी […]