img-fluid

उज्जैन: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के लिए सुबह से फिर काम शुरू

September 29, 2026

मीनार का भाग हटाने के लिए मचान बांधा, रातभर होटल में डटे रहे कलेक्टर-एसपी

उज्जैन। शाही मस्जिद (Shahi Masjid) के मास्टर प्लान (master plan) की जद में आ रहे हिस्से को हटाने (remove) का काम आज सुबह फिर शुरू किया गया। सोमवार को हुई तनातनी के बाद सुबह से ही इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मार्च किया। मस्जिद के प्रभावित हिस्से की जालियां हटाने के साथ नीचे की दुकानों को खाली कराया गया। वहीं जद में आ रही मीनार को हटाने की तैयारी के लिए मचान बांधने का काम शुरू किया गया।


  • उल्लेखनीय है कि सोमवार को कार्रवाई के दौरान अफवाह फैलने से जामा मस्जिद और कालियादेह गेट क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और हलका बल प्रयोग करना पड़ा था। इसके बाद प्रशासन ने रातभर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और कलेक्टर रोशनकुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी शाही मस्जिद के पास स्थित होटल में ही रुके रहे।

    सुबह 6 बजे से फिर जुटे
    मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के काम में मुस्लिम समाज के करीब 15 लोग जुटे हुए हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे तक तुड़ाई का काम चला। इसके बाद आज सुबह करीब 6 बजे फिर काम शुरू कर दिया गया। प्रभावित हिस्से के नीचे की सभी दुकानें खाली करा ली गई हैं। मीनार का जो हिस्सा मास्टर प्लान की जद में आ रहा है, उसे हटाने के लिए मचान बांधने का काम शुरू किया गया। इससे संकेत है कि कार्रवाई मीनार के हिस्से तक पहुंचने वाली है।

    चारों तरफ बैरिकेडिंग, रास्ते सील…
    सुरक्षा के मद्देनजर शाही मस्जिद के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। छत्री चौक की ओर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

    Share:

  • इंदौर: 35% शुल्क लेकर निगम की लीज की संपत्ति फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव

    Tue Sep 29 , 2026
    नियमों में संशोधन के लिए सरकार ने मांगे सुझाव , इंदौर नगर निगम में भेजें 15 प्रस्ताव लीज शर्तों के उल्लंघन के मामलों को अर्थदंड लगाकर नियमित करने का भी सुझाव इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा राज्य सरकार (state government) के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया है कि निगम की लीज की संपत्ति को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved