देश राजनीति

बेरोजगारी पर मुंह न छिपाएं नीतीश कुमार, सवालों के जवाब दें: तेजस्वी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द ही हो सकती है। इस दौरान पक्ष और विपक्ष में वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन और उद्योग-धंधों को लेकरर एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा है। कहा, सरकार बेरोजगारी पर मुंह नहीं छुपाए, बल्कि मेरे सवालों का जवाब दें। तेजस्वी ने इन मुद्दों से संबंधित संबंधित 17 सवाल नीतीश सरकार से पूछा है और आशा व्यक्त की है कि बिहार के करोड़ो बेरोज़गार युवाओं के भविष्य से संबंधित इन अतिआवश्यक सवालों का जवाब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अवश्य देंगे।

1. देश में सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में क्यों है? 15 वर्षों की एनडीए सरकार बताए कि बिहार में IT कंपनियाँ क्यों नहीं बुलाई गयी? क्यों नहीं आयी और क्यों नहीं आ सकती ? बिहार में आईटी पार्क और SEZs क्यों नहीं बन सकते?

2. बिहार में केला, मकई, मखाना, चावल, गन्ना, आलू, लीची, आम इत्यादि अनेकों विश्व प्रसिद्ध अनाज, फल, सब्ज़ियों का इतना उत्पादन होता है तो फिर इन सभी से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग 15 वर्षों में क्यों नहीं लगाए गए और क्यों नहीं लग सकते ? 15 वर्षों की सरकार जवाब दें?

3. बिहार दूसरे प्रदेशों जैसे आंध्र प्रदेश से मछली ख़रीदता है ? 15 वर्षों की सरकार बताए कि हम बिहार तमाम मछली उत्पादन संबंधित संसाधन होने के बावजूद यहाँ ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं कर सकते? बिहार में मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर, यहां ज़िलावार मछली बाज़ार लगाकर मछुआरों की आमदनी और उत्पादन क्यों नहीं बढ़ा सकते?

4. 15 वर्षों की नीतीश सरकार बताए, बिहार में इंडस्ट्री स्पेसिफ़िक क्लस्टर क्यों नहीं लगाए जा सकते?

5. 15 वर्षों की सरकार बताए, बिहार में डेयरी प्रॉडक्ट्स यानि दुग्ध उत्पादन संबंधित बड़े उद्योग क्यों नहीं लगाए जा सकते? बिहार का दूध, घी, मक्खन, चीज, पनीर, खोया इत्यादि दूसरे प्रदेशों और देशों में क्यों नहीं भेजा जा सकता?

6. 15 वर्षों की सरकार बताए, उन्होंने बुनकर उद्योग, लघु उद्योग और हथकरघा उद्योग के लिए क्या किया? बड़े पैमाने पर इन उद्योग़ो को बढ़ावा क्यों नहीं दिया जा रहा?

7. बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। 15 वर्षों की सरकार बताए उन्होंने बिहार को अबतक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित क्यों नहीं किया?

8. सरकार विभिन्न विभागों में लंबित साढ़े चार लाख से अधिक रिक्तियों पर नियुक्तियाँ क्यों नहीं करती?

9. 15 वर्षों की सरकार नियुक्ति, भर्ती परीक्षा और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा नियमित क्यों नहीं करती?

10. सरकार बिहार के स्थायी निवासियों के लिए 90 फ़ीसदी नौकरी आरक्षित करने का प्रावधान करने वाली हमारी डोमिसाइल नीति की माँग स्वीकार क्यों नहीं करती?

11. 15 वर्षों की सरकार बताए कि आपने 15 वर्षों में बिहार मेंकुल कितनी नौकरियां प्रदान की?

12. 15 वर्षों में हुई कुल नियुक्तियों का ज़िलावार और वर्गवार आँकड़ा प्रस्तुत करे?

13. 15 वर्षों में बिहार से कुल कितना पलायन हुआ? बिहार में अप्रत्याशित दर से पलायन क्यों बढ़ रहा है?

14. 15 वर्षों में बिहार में कुल कितने उद्योग-धंधे और कल-कारख़ाने लगे?

15. 15 वर्षों में पहले से चालू कितनी चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं दूसरे उद्योग और कारख़ाने बंद हुए और उससे बिहार को कुल कितने राजस्व व रोज़गार के अवसरों की हानि हुई?

16. 15 वर्षों में बिहार का कुल कितने लाख करोड़ शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया?

17. बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और दूसरे प्रदेशों में कार्यरत हैं ?

6 वर्ष हो चुके हैं साहब, शीघ्र की परिभाषा क्या होती है

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के ट्वीट को कोट करते हुए तेजस्वी ने लिखा, 6 वर्ष हो चुके हैं साहब, शीघ्र की परिभाषा क्या होती है। 15 वर्षों में नीतीश कुमार और भाजपा ने मिलकर बिहार के युवाओं को भरमाने और ठगने के अलावा कुछ नहीं किया। दरअसल, मंगलवार को रविशंकर प्रसाद ने एक ट्वीट कर बताया था कि भागलपुर और दरभंगा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की शीघ्र ही स्थापना की जायेगी। तेजस्वी यादव ने इसी को आधार बनाकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर है तो रखें इन बातों का ध्यान

Thu Sep 17 , 2020
वास्तुशास्त्र में हर परेशानी का समाधान बताया गया है। चाहे वह काम-धंधे की हो या फिर घर में आने वाली आपदा से संबंधित हो। अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से पीडि़त है तो दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने बेहद लाभदायक माना जाता हैं। इसलिए कि घोड़े अपने गति के कारण समस्याओं को दूर करते […]