भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

केंद्रीय मंत्री तोमर के संसदीय क्षेत्र में आठ मार्च को किसान महापंचायत

  • टिकैत-चढ़ूनी होंगे शामिल, तोमर के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे 6 जिलों के किसान

भोपाल। तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा 8 मार्च को श्योपुर में किसान महापंचायत करेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में होने वाली मप्र की पहली किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूंनी सहित कई किसान नेता शामिल होंगे। महापंचायत में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, कोटा, बारां और सवाई माधोपुर जिलों के किसान जुटेंगेे। इसमें किसान संगठनों द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसान स्वराज संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मीणा ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत एवं गुरनामसिंह चंढूनी की स्वीकृति रविवार को मिल गई है। सोमवार को बड़ौदा कृषि मंडी में क्षेत्रीय किसानों की बैठक दोपहर 12 बजे रखी गई है। किसान संगठन के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र से शुरुआत के बाद संभाग व जिला स्तर पर किसान महापंचायत आयोजित करने की योजना है।

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री के बंगले पर धरना देने का ऐलान
ग्वालियर में संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बंगले पर धरना देने का ऐलान किया है।

किसान आंदोलन का प्रदेश में सर्वाधिक असर श्योपुर में
तीनों कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में 86 दिनों से जारी आंदोलन का मप्र में सबसे ज्यादा असर श्योपुर में दिखा है। यहां 15 सितंबर से अब तक हुए 20 आंदोलनों में 140 किसानों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।

 

Share:

Next Post

छात्रों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी एनएसयूआई

Mon Feb 22 , 2021
भोपाल। केंद्र में जबसे मोदी सरकार आई है तबसे देश में बेरोजगारी की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने अब बेरोजगारी के आंकडे देना ही बंद कर दिए, जिससे वो अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो सकें। यही हाल मध्यप्रदेश का भी है। सीएमआइई के अनुसार दिसंबर 2018 […]