उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गैरेज का सामान खरीद कर लौट रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन कुचल कर भाग गया… एक की मौत

  • बडऩगर रोड स्थित धरमबड़ला की घटना-रात 11 बजे का समय

उज्जैन। बीती रात 11 बजे बडऩगर रोड स्थित धरमबड़ला पर हुई दुर्घटना में एक मौत हो गई तथा एक अन्य साथी घायल है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि संकरा रोड होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती हैं। एक अन्य साथी का अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा मृतक इंगोरिया का निवासी है। चिंतामण थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बडऩगर रोड पर धरमबड़ला के समीप बीती रात 11 बजे के वक्त एक अज्ञात वाहन ने बाईक से जा रहे दो लोगों को कुचल दिया। घटना के तत्काल बाद चालक वाहन लेकर वहाँ से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया था। जाँच अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर इंगोरिया निवासी 26 वर्षीय युवक दीपक पिता शोभराम कुशवाह तथा उसका साथी प्रकाश पिता कन्हैयालाल दोनों गंभीर अवस्था में घायल मिले। दुर्घटना में उनकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी और सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ दीपक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल साथी प्रकाश को रात में ही उज्जैन के एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मृतक युवक दीपक का शव रात में ही अस्पताल में जब्ती में लेकर सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। आज सुबह उसका जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया तथा शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक और साथी प्रकाश कल दिन में गैरेज का सामान खरीदने के लिए उज्जैन आए थे तथा खरीदी के बाद रात में वे वापस धरमबड़ला होते हुए इंगोरिया जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना घट गई। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरु कर दी है। इसके लिए पुलिस इलाके सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि धरमबड़ला से होकर बडऩगर जाने का यह मार्ग संकरा है और हमेशा दुर्घटनाएँ होती है।

Share:

Next Post

नर्मदा का पानी त्रिवेणी आते ही पंपों से चोरी शुरु

Sun Jan 9 , 2022
पीएचई के उडऩ दस्ते को यहाँ नजर नहीं आ रहे पानी चोरी के लिए लगाए गए अवैध मोटर पंप उज्जैन। मकर संक्रांति स्नान के लिए पिछले 4 दिनों से गऊघाट से लेकर रामघाट तक शिप्रा में जमा पूर्व का गंदा पानी आगे बढ़ाया गया। इसके बाद पर्व स्नान के लिए नर्मदा का पानी त्रिवेणी तक […]