भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में असंगठित मजदूरों को नहीं मिल रहा है न्याय

  • असंगठित कामगार की बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा…

भोपाल। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस विभाग की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा, सर्विस सेक्टर, स्ट्रीट वेंडर्स जैसे कामगारों का तेजी से फैलाव हुआ है, लेकिन असंगठित कामगार वर्ग आज हैरान-परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस वर्ग के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे इस वर्ग का भला हुआ हो। हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं, बल्कि भाजपा संगठन से है, भाजपा की पुलिस से है, भाजपा के प्रशासन से है। जिस निष्ठा से आप कांग्रेस और कांग्रेस की संस्कृति से जुड़े हैं, उसी निष्ठा के साथ संगठन में काम करे।


हमारे देश की संस्कृति, कांग्रेस की संस्कृति है और इस संस्कृति को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। नाथ ने कहा कि कांग्रेस संगठन के माध्यम से प्रदेश में असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों को संगठित कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए हमें लड़ाई लडऩा है। प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की नजविरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए कांग्रेस की 15 माह की सरकार में किये गये कल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच ले जाने का कार्य करें तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित करने का संकल्प लें।

Share:

Next Post

परीक्षा फीस के नाम पर बेरोजगारों से कमाई कर रहा Vyapam

Tue Mar 15 , 2022
10 साल में बेरोजगारों से वसूली 1046 करोड़ की फीस, खर्च किए 502 करोड़ तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा में दी जानकारी भोपाल। भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में फर्जीवाड़े को लेकर देशभर में प्रदेश की किरकिरी करा चुकी सरकारी एजेंसी व्यापमं (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) परीक्षा फीस के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों […]