img-fluid

ग्वालियर में गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने पर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

September 20, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सेवानगर क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक पोस्टर फाड़ने और विरोध करने पर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार रात पोस्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया, जिसके चलते पुलिस प्रशासन को आनन-फानन में छह थानों का बल तैनात करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमटापुरा में स्थानीय युवाओं की टोली ने गणेश पंडाल की स्थापना की थी। प्रचार के लिए युवाओं ने मुस्लिम जिम संचालक इरफान खान के जिम के बाहर उत्सव का एक पोस्टर लगा दिया था। आरोप है कि इरफान खान ने उस पोस्टर को फाड़कर फेंक दिया। जब पंडाल समिति के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।


  • मारपीट में कई लोग घायल
    आरोप है कि इरफान ने अपने साथी पवन, प्रिंस, इस्लाम व अन्य सहयोगियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में राजू श्रीवास, वेदांत उपाध्याय, अर्पण और दीपक मांझी घायल हो गए। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी चौकसी बढ़ा दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर इरफान खान और पवन सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved