विदेश

US: टेक्सास में गुरु पूर्णिमा पर हुआ भगवद गीता का पाठ, दस हजार लोग जुटे

वाशिंगटन (Washington)। संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america) में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर भगवद गीता (Bhagavad Gita) का पाठ करने के लिए टेक्सास के एलन ईस्ट सेंटर (Allen East Center of Texas) में दस हजार लोग एकत्र (10000 people gather) हुए। यह कार्यक्रम योग संगीता और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा भगवद गीता पारायण यज्ञ के रूप में आयोजित किया गया था।


भगवद गीता का किया गया पाठ
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत गणपति सचिदानंद की उपस्थिति में भगवद गीता का पाठ किया गया। अवधूत दत्त पीठम 1966 में गणपति सचिदानंद स्वामी द्वारा स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कल्याण संगठन है।

पिछले कई सालों से कार्यक्रम कर रहे आयोजित
भगवद गीता का जाप करने वाले दस हजार लोग टेक्सास में एकत्र हुए। गुरु गणपति सचिदानंद कई सालों से कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। साथ ही अमेरिका में बड़े पैमाने पर हिंदू आध्यात्मिकता का प्रसार कर रहे हैं।

Share:

Next Post

सनकी पति ने पत्नी को फावड़े से काटकर खुद भी लगाई फांसी

Tue Jul 4 , 2023
रांची (Ranchi)। झारखंड के खूंटी (Peg of Jharkhand) में एक सनकी पति ने अपनीपत्नी की फावड़े से काटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या (Suicide) कर ली। मामला खूंटी जिला के मुरहू थानाक्षेत्र अंतर्गत केवड़ा पंचायत (Kewda Panchayat) स्थित रोवाउली गांव का है। यहां घरेलु विवाद में 55 वर्षीय सोमा हस्सा पुर्ती ने अपनी पत्नी 50 […]