img-fluid

मकान खाली करो वरना जान से मार देंगे

May 16, 2026

  • अधारताल में महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाले दो हिंदू परिवार ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर लगातार प्रताडि़त करने, मारपीट, पत्थरबाजी, धार्मिक भावनाएं आहत करने और मकान छोडऩे का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों परिवारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विस्तृत शिकायत सौंपते हुए सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।



  • कटरा क्षेत्र निवासी विभा बेलाकर ने आवेदन में बताया कि उनके घर के आसपास रहने वाले कुछ मुस्लिम परिवारों द्वारा लंबे समय से विवाद की स्थिति बनाई जा रही है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली रूबी खान और असलम खान द्वारा अक्सर उनके घर की ओर अंडे के छिलके, मांस, हड्डियां और अन्य अपत्तिजनक सामग्री फेंकी जाती है। इसके अलावा बच्चों से पत्थरबाजी करवाई जाती है और विरोध करने पर गाली-गलौज की जाती है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि असलम खान ने उनके घर की ओर खुलने वाली कई खिड़कियां बना रखी हैं, जिनसे अपत्तिजनक सामग्री फेंकी जाती है। विभा बेलाकर के अनुसार मोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर भी विवाद किया जाता है और परिवार पर लगातार मकान बेचकर क्षेत्र छोडऩे का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इलाके से कई हिंदू परिवार पहले ही पलायन कर चुके हैं, जिससे उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

    विधवा महिला ने लगाए घर में घुसकर मारपीट के आरोप
    इसी तरह दुर्गा नगर निवासी 68 वर्षीय विधवा राधा जायसवाल ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। राधा जायसवाल ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा बाहर रहता है और वह घर में अकेली रहती हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे पड़ोस में रहने वाली अंजुम खान 4 से 5 अज्ञात युवकों के साथ उनके घर पहुंची और उनके साथ चप्पलों, लात-घूंसों से मारपीट की गई। महिला का कहना है कि कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ रखा था जबकि अन्य लोग हमला कर रहे थे।

    शाम को दोबारा घर में घुसी भीड़, दी जान से मारने की धमकी
    शिकायत के अनुसार, उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे दोबारा 3-4 पुरुष और 3-4 महिलाएं उनके घर में जबरन घुस आए और फिर से हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें धमकी दी गई कि मकान बेचकर यहां से चले जाओ, अन्यथा पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। राधा जायसवाल ने अपने आवेदन में यह भी दावा किया है कि कुछ महिलाओं ने उन पर जबरन धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने का दबाव बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके अलावा घर में मांस, मछली और मुर्गे की हड्डियां फेंककर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगाया गया है। महिला ने कहा कि उन्होंने 21 अप्रैल को भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बाद उनके परिवार के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया और लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

    पुलिस से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
    दोनों परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायतों की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट में NTA को भंग करने के लिए याचिका दाखिल, NEET पेपर लीक केस के बाद उठाया कदम

    Sat May 16 , 2026
    नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर एनटीए को भंग करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि मौजूदा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, जो सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत बनाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved