उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Vaccination महाअभियान शुरू..70 हजार का टारगेट

  • शहर के 57 केन्द्रों सहित जिले में 304 सेंटरों पर सुबह से लगाए जा रहे डोज

उज्जैन। कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य जल्दी पूरा करने के लिए आज भी जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान का आयोजन हो रहा है। इसके लिए जिले में 304 सेंटरों पर सुबह से वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। शहर में इसके लिए 57 सेंटर बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर शाम तक 70 हजार वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज लगाने का टारगेट रखा गया है। इस महीने में दूसरी बार स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन की गति बढ़़ाने के लिए आज महाअभियान का आयोजन किया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.सी. परमार के मुताबिक महाअभियान के लिए एक दिन पहले ही उज्जैन जिले के लिए 70 हजार डोज की खेप आ गई थी। इसमें 48 हजार कोविशिल्ड तथा 22 हजार कोवैक्सीन के शामिल हैं। जिले में आज 304 सेंटरों पर वैक्सीनेशसन चल रहा है। इनमें से उज्जैन शहर के लिए 57 सेंटर बनाए गए हैं।


इसमें भी 51 सेंंटरों पर कोविशिल्ड के पहले एवं दूसरे डोज लगाने की व्यवस्था की गई है, जबकि 6 सेंटरों पर कोवैक्सीन के दोनों डोज लग रहे हैं। नागरिकों को आज भी टीका लगवाने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराने की जरुरत नहीं है। स्पॉट पर ही रजिस्ट्रेशन कर सभी को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन के साथ-साथ कई टीमें गठित की गई हैं जो पूरे शहर के क्षेत्रों में घुमकर सर्वे कर रही हैं और पता लगा रही हैं कि वैक्सीन के डोज कितने लोग लगवा चुके हैं और कितने वंचित रह गए हैं। बाकि रहे लोगों की जानकारी दर्ज कर उन्हें भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस काम में स्वास्थ्य विभाग के 16 सौ से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है। सेंटरों पर भी आज वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए 1800 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी लगाए गए हैं।

Share:

Next Post

COVID-19 : कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की चली जा रही आवाज, डॉक्टर बोले- परेशान न हों

Mon Sep 27 , 2021
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में कोविड संक्रमित मरीजों (Covid Infection) को अलग किस्म के संकट का सामना करना पड़ रहा है. कोविड (Covid) से उबरने के बाद लोगों को कुछ समय के लिए खराब आवाज का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि डॉक्टर्स (Doctor’s) का कहना है कि यह […]