इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इन्दौर में चली हवा से उड़ गई वैक्सीन इन ड्राइव

 


इन्दौर। शहर में कल चली 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी (Storm) से शहर का नक्शा ही बिगाड़ कर रख दिया। इस आंधी में अस्थायी (temporary) तौर पर बनाए गए कई शेड और टेंट उड़ गए।


नगर निगम (municipal Corporation)  ने नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium) पर बनाए ड्राइव इन कोविड टेस्टिंग व वैक्सीन सेंटर भी इस आंधी से नहीं बच सका। कल शाम छह बजे बाद आसमान में बादल छाने लगे थे और हवाएं तेज हो गई थी। लेकिन शाम 7 से 7.30 के मध्य हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। इससे शहर में कई जगह पेड गिर गए तो कई अस्थायी टेंट उखड़ गए। नेहरू स्टेडियम में नगर निगम द्वारा बनाए गए टेस्टिंग सेंटर को भी भारी नुकसान हुआ। पूरे छत उड़ गई और आस-पास लाए गए टेंट उखड़ कर गिर गए। आंधी के बाद बारिश (rain) से पूरा परिसर कीचड़ मय हुआ। वहां लगाए गए कालीन और पूरा सामान भीग गए। मैदान में कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा था।

पूरे स्टेडियम (Stadium) में धूप से बचने के लिए लगाया गया टेंट भी उखड़ गया। आज सुबह से इसे फिर दूरुस्त करने की तैयारी की जा रही थी। नगर निगम (municipal Corporation)  की टीम यहां मौजूद है। यहीं हाल शहर में चौराहों पर पुलिसकर्मियों के लिए धूप से बचने के लिए लगाए गए अस्थायी टेंट भी उखड़ गए। शहर में कई जगह पेड़ भी गिरे है, जिससे कई क्षेत्रों में काफी देर तक बिजली गुल रही। आज भी शहर में आंधी-तूफान की संभावना जताई है। कल 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Share:

Next Post

Black Fungus का Injection 7000 में नहीं अब सिर्फ 1200 रुपए में मिलेंगे! नितिन गडकरी ने किया लॉन्च

Fri May 28 , 2021
नई दिल्ली। ब्लैक फंगस के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाले टीके को लेकर राहत भरी खबर है, अभी तक बाजार में 7000 रुपए में मिलने वाला टीका अब सिर्फ 1200 रुपए में मिलेगा। अभी तक भारत में टीके का एक ही कंपनी उत्पादन कर रही थी लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कोशिशों के […]