जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

वैशाख मास का पुराणों में विशेष महत्त्व, करें ये उपाय, शुभ फल की होगी प्राप्ति

हिन्दू पंचाग के अनुसार वैशाख (Vaishakh) का महीना शुभ महीनों में से एक होता है। इस महीने का पुराणों में विशेष महत्त्व बताया गया है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा (Worship) करने, दान पुण्य करने और पवित्र नदी में स्नान करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं (wishes) पूरी होती हैं। साथ ही इस माह में अच्छे कार्य करने से घर में सुख-समृद्धि (Prosperity) आती है। वैशाख का महीना 28 अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह 29 मई तक चलेगा। शास्त्रों के अनुसार इस महीने में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई जन्मों तक मिलता है। इस माह में विष्णु जी का पूजन विशेष रूप से किया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि वास्तु अनुसार इस महीने में कौन से कार्य करने चाहिए जिससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु को खुश करने के लिए सूर्य को अर्घ्य देना जरूरी होता है। वास्तु अनुसार ऐसा करने से कई जन्मों के फलों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। सूर्य नारायण की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को नियमित सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

वास्तु अनुसार वैशाख के महीने को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु (Lord vishnu) की पूजा विशेष फलदायी होती है। ऐसा करने से भक्तों पर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है।


वैशाख महीने में गरीबों को दान करना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार इस महीने में दान-पुण्य करने से घर में आर्थिक परेशानी नहीं होती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। इस महीने में अन्न, जल, दूध, फल का दान करें जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। इस महीने में गरीबों, साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों को भोजन जरूर करवाएं और उन्हें जरूरत की वस्तुएं दान करें।

वैशाख के महीने में पवित्र नदी के जल से स्नान करना शुभ माना जाता है। इस माह सूर्योदय (Sunrise) से पूर्व स्नान करें। यदि आप नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो गंगा जल (Ganges water) से स्वयं को पवित्र करें। इस माह गंगाजी या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते अभी यह करना संभव नहीं है। इस महीने में विधिवत पवित्र स्न्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। पवित्र स्नान करने से पूर्वजों का भी आशीर्वाद मिलता है।

वैशाख के महीने में तुलसी (Basil) की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसका अपना विशेष मह्तव (Special significance)होता है। भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है इसलिए इस महीने में तुलसी पूजन से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस महीने में तुलसी जी को जल चढ़ाएं और उनके सामने दीपक प्रज्ज्वलित करें।

पीपल के पेड़ (Peepal tree) में पितरों और भगवान दोनों का वास होता है। वैशाख महीने में विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। इसके लिए आप पीपल में नियमित रूप से जल चढ़ाएं और संध्या काल में दीप जलाएं।

वैशाख के महीने में शिव लिंग (ShivaLing) की पूजा भी विशेष रूप से करनी चाहिए। वास्तु अनुसार इस महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक करें और दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि (Prosperity) आती है ।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

देश में दिल्ली ही नहीं है जनाब

Thu May 6 , 2021
  सारी आफतें दिल्ली में… सारी आंखें दिल्ली में… सारी सांसें दिल्ली को… कोटा बढ़ाओ… ऑक्सीजन पहुंचाओ… साधन बढ़ाओ… देश की राजधानी के दो करोड़ लोगों के लिए सौ करोड़ लोगों से नजरें चुराए सरकार से लेकर नेता और मीडिया से लेकर अदालतें अपनी नजरें अस्पतालों से लेकर श्मशानों तक पर लगाए बैठी हैं… लेकिन […]