भोपाल (Bhopal)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज यानि शनिवार को भोपाल (Bhopal) के रानी कमलापति स्टेशन (Rani Kamalapati Station) से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। यह ट्रेन भोपाल से चलेगी और दिल्ली तक का सफर तय करेगी। बताया जा रहा है कि इसकी रफ्तार शताब्दी ट्रेन से भी ज्यादा होगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) शताब्दी से एक घंटे कम समय में यह सफर तय कर लेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली के बीच की 708 किलोमीटर की दूरी को महज 7 घंटे 45 मिनट में पूरी कर लेगी। आइये जानते हैं इसका रूट और किराया कितना होगा।
बताया जा रहा है कि भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। एक बार नियमित हो जाने के बाद यह ट्रेन भोपाल स्टेशन से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर निकलेगी और 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली तक का सफर तय कर लेगी। इस दौरान इसे भोपाल से दिल्ली तक का सफर तय करने में 7 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा।
नई दिल्ली से भोपाल वापसी के दौरान यह नई दिल्ली स्टेशन से 2 बजकर 45 मिनट पर निकलेगी। नई दिल्ली से निकलने के बाद यह ट्रेन रात को 10 बजकर 45 मिनट पर भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचा देगी।
माना जा रहा है कि भोपाल से नई दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट पूरा 708 किलोमीटर का है। इस दौरान वंदे भारत भोपाल से निकलने के बाद केवल एक स्टेशन पर रुकेगी। आगरा कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज होगा। भोपाल से नई दिल्ली जाते समय 11 बजकर 45 मिनट पर यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी, वहीं नई दिल्ली से भोपाल आने के दौरान यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर शाम को 4 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।
किनता होगा किराया
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से चलकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 10-15 प्रतिशत मंहगा हो सकता है।
कितनी होगी स्पीड
भोपाल से चलकर नई दिल्ली तक जाने वाली यह वंदे भारत सबसे तेज गति से चलेगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन अपनी अधिकतम मान्य स्पीड 160 किलमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे पहले की सभी वंदे भारत एक्सप्रेस 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं।
