उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

विभिन्न समाजों ने किया अन्नकूट का आयोजन

उज्जैन। दीपावली पर्व संपन्न होते ही शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो गया है। विभिन्न समाजों द्वारा भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। भगवान झूलेलाल को लगेगा 56 भोग : सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान झूलेलाल वरुण देवता अखंड ज्योति मंदिर दगवाड़ी पर आज रविवार को सभी सिंधी परिवार द्वारा अन्नकूट, 56 भोग एवं महाआरती का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि सायं 5 से 7 बजे तक पूज्य बेहराणा साहिब, शाम 7 से 8 तक छप्पन भोग, 8 से 8:30 तक महाआरती पश्चात छप्पन भोग लगेगा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा।


जिझौतिया ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन आज
श्री जिझौतिया ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट उत्सव का आयोजन आज दोपहर 12 बजे महाकाल परिसर हीरा मिल रोड़ पर आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष पं. कैलाश तिवारी ने यह जानकारी दी।

अंगारेश्वर महादेव में मंगलवार को लगेगा अन्नकूट
मंगलनाथ मंदिर के पीछे शिप्रा तट पर स्थित अंगारेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली के बाद प्रथम मंगलवार 9 नवंबर को अन्नकूट का आयोजन होगा। पुजारी मनीष अर्जुन उपाध्याय, रोहित उपाध्याय ने बताया कि सुबह नित्य समय अनुसार मंदिर में भातपूजा शुरू होगी लेकिन शाम को अन्नकूट होने से इस दिन दोपहर 12 बजे तक ही भातपूजा की जाएगी। शाम को महाआरती की जाएगी व रात तक अन्नकूट में लगे 56 भोग के दर्शन होंगे व प्रसादी भी बांटी जाएगी।

मीरा माधव मंदिर में हुआ अन्नकूट का आयोजन
मक्सी रोड पर स्थित मीरा माधव मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस दौरान गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण व गोमाता का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान प्रभु श्री को 56 भोग लगाकर महाआरती भी की गई।

Share:

Next Post

कल रात गौंड बस्ती में पुलिस गई तो पत्थर बरसने लगे

Sun Nov 7 , 2021
डायल 100 के चालक के पैर में चोट आई-बदमाश पकडऩे गए थे उज्जैन। कल रात बदमाश को पकडऩे गई डायल 100 की टीम पर गांैंड बस्ती पर किसी ने पत्थर फैंके। इस दौरान वाहन चालक के पैर में चोट आई। इस मामले में किसी प्रकार का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। कल देर रात […]