इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शादी से पहले ठगी का शिकार, जेवर चमकाने वाला लगा गया चूना


इंदौर। एक घर में शादी की तैयारियों के बीच ठगी की वारदात को हो गई। घर के बाहर महिला को एक ठग मिला, जिसने झांसे में लेकर जेवर उड़ा दिया।



राजेंद्र नगर टीआई अमृता सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र के तक्षशिला में रहने वाली शशिकला पति भानुप्रकाश तिवारी के साथ वारदात हुई। शशिकला के पति शिक्षक हैं। कल वह मोहल्ले में निकलीं तो एक शख्स मिला। उसने कहा कि उसके पास एक पावडर है, जिससे कोई भी पुरानी वस्तु नई जैसी लगती है। महिला को उस शख्स ने मौके पर ही हाथ की सफाई दिखाई तो महिला उसकी बात में आ गई। कुछ देर बाद फिर उस शख्स ने कहा कि घर में रखा कोई पुराना बर्तन भी वह पावडर से नया कर सकता है। महिला उसे घर ले गई और पुराना लौटा, घड़ा चमकाने के लिए दिया। इसके बाद महिला ने पैरों में पहनने वाली मोटी पायल निकालकर दी तो उस शख्स ने पायल भी चमका दी। इसके बाद शख्स बोला कि सोने के गहने वगैरह भी चमकाना हो तो वह नए जैसे कर सकता है। महिला ने जैसे ही गहना दिया तो शख्स अपनी वाली पर आ गया और आंख में धूल झोंकते हुए नकली गहना थमाकर असली लेकर चला गया। महिला के परिवार मेें किसी की शादी थी। बताया जा रहा है कि उसी की तैयारी में महिला ठगी का शिकार हो गई।

Share:

Next Post

BJP विधायक प्रताप लाल भील पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज

Fri Feb 5 , 2021
उदयपुर। मेवाड़ के उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र (Gogunda Assembly Seat) से बीजेपी विधायक प्रतापलाल भील (BJP MLA Prataplal Bhil) पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण (Sexual abuse) करने का आरोप लगाया है। महिला ने उदयपुर रेंज के आईजी सत्यवीर सिंह […]