
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक्टर विजय थलपति की पार्टी टीवीके ने बड़ा धमाका कर दिया। उनकी पार्टी सबसे आगे निकलती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में डीएमके, एआईएडीएमके को झटका देते हुए विजय थलपति की पार्टी ने ब्लॉक बस्टर एंट्री लेते हुए 107 सीटों पर बढ़त बना ली। हालांकि तमिलनाडु की जनता ने यहां खंडित जनादेश दिया है।
विधानसभा की 234 सीटों में से पूर्ण बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है, जबकि रुझानों में कोई भी दल स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता नजर नहीं आ रहा है। यहां निर्दलीय भी सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में उनकी भूमिका भी असरदार नहीं होगी। इस चुनाव की सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री स्टालिन की पार्टी तीसरे नंबर पर चली गई है।
विजय की सुरक्षा बढ़ाई
तमिलनाडु में शक्तिशाली डीएमके और एआईएडीएमके को पछाड़कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली टीवीके के प्रमुख विजय थलपति की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी पार्टीर् राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। स्पष्ट परिणामों के बाद शपथविधि की घोषणा की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved