देश

विकास दुबे की मां की तबीयत बिगड़ी


कानपुर। पांच लाख रुपए के इनामी बदमाश विकास दुबे के एनकाउंटर के समय उसकी मां पूजा कर रही थी। विकास के मारे जाने की खबर के बाद सरला देवी दुबे की तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन में गिरफ्तार होने के बाद शायद विकास की मां को लग रहा था कि अब वह बच जाएगा। नौ जुलाई को टीवी में दिए साक्षात्कार में विकास दुबे की मां ने कहा था कि सरकार आपकी है, जो चाहें वह करें। वह अपने छोटे बेटे दीप प्रकाश के साथ लखनऊ में रहती हैं।
सरला दुबे ने कहा था- अब सरकार जो चाहेगी वह कार्रवाई करेगी। विकास हर वर्ष सावन में उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने जाता था। उन्होंने तब कहा था कि विकास दुबे ने जो कृत्य किया है उसकी सजा उसको मिलनी चाहिए। वह मर भी जाए, तो मुझे दुख नहीं होगा। मगर, जब विकास के मारे जाने के सूचना मां को मिली, तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह इस बात से भी मुकर गईं और बोलीं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा।
कानपुर में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने साल 2015 में 20 हजार रुपए देकर गांव में समाजवादी पार्टी (सपा) की आजीवन सदस्यता ली थी। इसी साल उसने सपा के स्वघोषित समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, इस मामले के सामने आने के बाद सपा ने कहा कि ऐसी सदस्यता को कोई जिम्मेदार सदस्यता नहीं कहा जाता है। पार्टी का कहना है ऋचा का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। सपा ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। बताते चलें कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा और बेटे को गुरुवार को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ऋचा दुबे को लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके नौकर को भी पकड़ लिया गया।

 

Share:

Next Post

रात 2 बजे तेंदुए के आपरेशन के लिए दौड़े प्राणी संग्रहालय के अधिकारी

Fri Jul 10 , 2020
जंगल में हुई तेंदुओं के बीच मुठभेड़, एक गंभीर घायल वन विभाग की टीम घायल तेंदुए को प्राणी संग्रहालय में लेकर पहुंची थी इन्दौर।  तिल्लौर के पास उदयपुरा के जंगलों में बीती रात दो तेंदुओं के बीच भिड़ंत हो गई, जिसके कारण एक तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे खून से सनी […]