आचंलिक

कन्या पूजन कर विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ

लटेरी। मध्य प्रदेश सरकार की विकास यात्रा आज ग्राम पंचायत ईश्वर से प्रारंभ हुई जिसमें कन्या पूजन कर विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए विकास यात्रा में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जिसमें संबंधित शिकायती पत्र लेकर मंच से निराकरण किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा सतत विकास के प्रति संकल्पित हैं भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रामगुलाम राजोरिया ने भी और केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है अंतोदय के विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार पर काम करती हैं।


ग्राम पंचायत मलंगिया और वीरपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर किरमानी नए भी संबोधित कर राज्य और केंद्र सरकार की अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों को मिलने वाली योजनाओं पर प्रकाश डाला मलानिया में ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश पाराशर ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब लोग भारतीय जनता पार्टी के सरकार की नीतियों में विश्वास व्यक्त कर विकास के मार्ग को चुने ग्राम नेवली में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री भारत सिंह राजपूत और मंडल अध्यक्ष राजकंवर बघेल ने संबोधित किया लटेरी मंडल की विकास यात्रा जनसैलाब यह दिखाता है कि जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों को पसंद करती है साथ ही प्रदेश और देश के नेतृत्व में विश्वास है विकास यात्रा का क्षेत्र के लोगों द्वारा स्थान स्थान पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत लटेरी की अध्यक्षा श्रीमती सीमा कलावत भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी के अध्यक्ष राजकंवर बघेल आनंदपुर मंडल के अध्यक्ष राजेश यादव भारतीय जनता पार्टी के मंडल के महामंत्री महेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ नेता वीर सिंह बघेल विधायक प्रतिनिधि संजय अत्तू भंडारी विशन शर्मा आशीष शर्मा,डॉ आमिर सरकार बबलू सेंगर दौलत नायक पवन कुशवाह सहित आदि उपस्थित थे

Share:

Next Post

शहर यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे

Sun Feb 12 , 2023
संचालित हो रही है, दूसरे काम में व्यस्त रहत हैं यातायात पुलिस बल, लगता है जाम सिरोंज। शहर की यातायात व्यवस्था इतने बुरे हाल हैं कि आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है बेरोकटोक भारी वाहनों का प्रवेश दिन भर जारी रहता है कहने के लिए नो एंट्री के बोर्ड लगे हुए हैं फिर […]