आचंलिक

महिदपुर विधानसभा के ढाबलासिया से शुरू हुई विकास यात्रा, निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया

महिदपुर। महिदपुर विधानसभा के गांव ढाबलासिया से विकास यात्रा की शुरुआत हुई है। यात्रा में विधायक बहादुरसिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। रविवार को विकास यात्रा के ग्राम ढाबलासिया के बाद मुंजाखेड़ी, मोड़ी, गोगाखेड़ा, घाटखेड़ी, अरन्यावेणा, कंथारिया, बरखेड़ाखुर्द, सिपावरा, मादुपुरा कानाखेड़ी हरवंश, खेड़ाखजूरिया, बालरा, कालापिपल, मुण्डलीदोत्रु, जोडमाविरभान, भंवरासी, शक्करखेड़ी, राघवी, रामसरा जैल्याखेड़ी में पहुंची। इस दौरान विधायक द्वारा 13 निर्माण कार्यों राशि 70.76 (लाख) का लोकार्पण किया गया। साथ ही 4 कार्यों राशि 90.75 (लाख) का भूमिपूजन किया गया।


यात्रा के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायण सूर्यवंशी, जनपद सदस्य प्रतापसिंह परिहार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि टिकमसिंह पंवार, झारड़ा मण्डल अध्यक्ष तेजूसिंह चौहान, भाजपा नेता हाकमसिंह आंजना मुंजाखेड़ी, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश कुमावत व अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। विकास यात्रा के दौरान झारडा में संत रविदास महाराज की जयंती विवेकानंद सभागृह में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के पहले गांव में जुलूस निकाला गया।

Share:

Next Post

विकास यात्रा के माध्यम से बही विकास की गंगा

Mon Feb 6 , 2023
जिले में विकास और जनकल्याण के शुरू हुई विकास यात्रा सीहोर। प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में संत रविदास जयंती समारोह के साथ विकास यात्रा प्रारंभ हुई। इस यात्रा में अनेक पंचायतों के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं के […]