भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बैतूल के दिल की धड़कन थे विनोद डागा

  • प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में कांगे्रसजनों ने दिवंगत डागा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं बैतूल के पूर्व विधायक वरिष्ठ कांगे्रस नेता एवं उद्योगपति विनोद डागा के असामायिक निधन से बैतूल जिला ही नही बल्कि प्रदेश के सभी कांगे्रसजनों को आघात पहुंचा है। उनका इस तरह परमात्मा में विलीन हो जाना सभी को स्तुब्ध कर गया। प्र्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में विनोद डागा के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। कांगे्रसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ईश्वर श्री डागा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। दिवंगत डागा के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वे मिलनसार, सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी थे। राजनैतिक, सामाजिक और व्यापारिक सोच से पूरे बैतूल जिले में उनकी एक अलग पहचान थी। वर्ष 1998-2003 में वे विधायक रहे, पूर्व में प्रदेश कांगे्रस में कोषाध्यक्ष रहे और वर्तमान में उनके पुत्र निलय डागा विधायक है। बीते बुधवार को कांगे्रस विधायक दल की बैठक में जब वे सभी से मिल रहे थे, उनकी खुशी और चेहरे पर कोई ऐसा भाव नहीं था कि उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ हो। उपचुनाव में कांगे्रस ने उन्हें मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी, जो उन्होंने बखूवी निभाई और कांगे्रस को मजबूत किया और यह भी कहा कि मेहगांव अब 2023 के लिए तैयार है। जहां से कांगे्रस पूरी तरह मजबूत है। उन्हें मेहगांव में सभी का स्नेह मिला था।

 

Share:

Next Post

योजना के क्रियान्वयन में भोपाल फिसड्डी

Fri Nov 13 , 2020
मनरेगा में डिंडौरी नंबर एक, बाकी जिले पिछड़े भोपाल। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की ताजा ग्रेडिंग ने जिलों के कामकाज की तस्वीर उजागर कर दी है। सिर्फ डिंडौरी जिल ग्रेडिंग में नंबर एक पर है। प्रदेश के भोपाल सहित अन्य जिले फिसड्डी साबित हुए हैं। मतलब डिंडौरी को छोड़ दिया जाए तो बाकी जिलों […]