देश मध्‍यप्रदेश

उमरिया में हिंसा लाठीचार्ज, कई घायल

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया में जनजाति कार्यमंत्री मीना सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे गोंडवाना गौण गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री पर आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने बस्ती विकास मद के करोड़ों रुपए अपने चहेते सरपंच को दिए हैं।


इसको लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर चक्काजाम किया और आवाजाही रोक दी। यहां मार्ग खुलवाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया, जिसमें एसडीओपी, एसआई सहित कई अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

Share:

Next Post

भाजपा की प्रयोगशाला में हो रहे प्रयोगों से उथल-पुथल, 40 फीसदी विधायक तो आधे मंत्रियों के कट सकते हैं टिकट

Wed Sep 27 , 2023
नई दिल्ली। भाजपा की प्रयोगशाला में हो रहे नए-नए प्रयोग से नेताओं में उथल-पुथल मची हुई है। वर्ष के अंत में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा मध्यप्रदेश को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है और उम्मीदवारों को मौका देने के लिए हारी हुई सीटों पर कई महीने पहले जहां उम्मीदवारों […]