इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शहर के अधिकांश इलाकों में जलसंकट, बिना सूचना के कई क्षेत्रों में जलप्रदाय का समय बदला

  • पाटनीपुरा से लेकर मिल क्षेत्र के कई इलाकों और मध्य क्षेत्र में ज्यादा परेशानी, अफसरों को शिकायत

इंदौर। शहर के कई इलाकों में लगातार जलसंकट के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इसी बीच मिल क्षेत्र की कई टंकियों के साथ-साथ अन्य टंकियों से पानी सप्लाय का समय बिना सूचना के बदल दिया गया, जिससे लोग और हैरान परेशान हो रहे हैं। निगम सवा दो सौ से ज्यादा टैंकरों से पानी बांटने का दावा कर रहा है, लेकिन यह अपर्याप्त है।

नगर निगम अधिकारियों ने गर्मी में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए तमाम तैयारियों का दावा किया था। यह तैयारियां धरी रह गईं और सवा दो सौ से ज्यादा टैंकर दौड़ाने के बाद भी कई इलाकों में जलसंकट की शिकायतें नगर निगम कंट्रोल रूम से लेकर झोनलों पर पहुंच रही हैं। इसी बीच नगर निगम ने मिल क्षेत्र की कई टंकियों से सुबह 7.30 बजे जलप्रदाय का समय अचानक बदलकर कहीं 8 तो कहीं 9 बजे तक कर दिया है। इससे लोगों को जलप्रदाय के समय की जानकारी नहीं है और वह पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।


मिल क्षेत्र के अलावा शहर की कई अन्य टंकियों से भी मनमाने समय पर पानी सप्लाय करने की शिकायतें आ रही हैं। नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि कई जगह समय बदला गया है। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। जिन स्थानों पर पानी नहीं मिल रहा है, वहां शिकायतों के बाद टैंकर भेजे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों का कहना है कि टैंकर पानी बांटने आते हैं, लेकिन चुनिंदा स्थान पर पानी देने के बाद वापस रवाना हो जाते हैं।

Share:

Next Post

UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस 26210 कांस्टेबल की जून में हो सकती है भर्ती

Mon Apr 25 , 2022
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) 26,382 कांस्टेबल एंड फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जून में जारी हो सकता है। इन पदों में 26,210 पद कांस्टेबल के और 172 पद फायरमैन के हैं। अभी तक पुलिस भर्ती बोर्ड एंड प्रमोशन बोर्ड ने अबी इन पदों पर भर्ती को […]