भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भोपाल में आधा होगा जल कर: विभा पटेल

  • दुरुस्त होगी जलआपूर्ति की व्यवस्था

भोपाल। नगर निगम भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने चुनाव प्रचार के दौरान ऐलान किया है कि भोपाल वासियों से जलकर की राशि आधी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में भोपाल वासियों से सिर्फ टैक्स वसूला गया है। उन्हें सुविधाएं नहीं दी गई है। यही वजह है कि आज भी शहर की आम परिवहन सेवा बेहद खराब दौर से गुजर रही है। शहर्र के कई इलाके आज भी नर्मदा जल के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने प्रचार के दौरान लोगों से चुनाव में समर्थन मांगा है। जिससे महापौर बनने के लिए शहर के विकास को सुव्यवस्थित ढंग से गति दी जाए। कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल के चुनाव प्रचार में अब जमकर भीड़ उमड़ रही हैं। उनके साथ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञान चंदानी भी प्रचार में पूरे समय साथ चल रहे हैं। पार्षद प्रत्याशियों क साथ भी बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। बस्तियों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जबर्दस्त भीड़ देखने को मिल रही है। आज उन्होंने कोलार क्षेत्र में जनसंपर्क किया। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 30 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सक्सेना के संपर्क किया। लोगों ने जल समस्या गिनाईं। जिस पर महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने कहा कि भोपाल महापौर के लिए विभा पटेल को मौका मिलने पर कोलार सहित पूरे भोपाल में जल संकट हमेशा के लिए खत्म करने का प्रयास होगा।


कांग्रेस के क्षेत्र में भाजपा विधायक छोड़ रहे मालती का साथ
भोपाल नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मालती राय के साथ संगठन की बड़ी टीम चुनाव प्रचार में जुटी है। वे भाजपा के जिस विधायक के क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं, वहां पूरे समय उनके साथ स्थानीय विधायक रहते हैं। जैसे ही वे कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रही हैं, वैसे ही भाजपा विधायक जनसंपर्क से हट जाते हैं। मध्य विधानसभा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 45, 43 में मालती राय पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क के लिए पहुंची , तब उनके साथ कोई भी विधायक मौजूद नहीं था। मध्य क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह और धु्रव नारायण सिंह भी मालती के साथ नहीं दिखे। जबकि दोनों नेताओं ने मध्य से विधानसभा टिकट की दावेदारी की थी। जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी मध्य से विधायक बनने का सपना देख रहे हैं, मालती राय के साथ चुनाव प्रचार के दौरान भी वे नहीं दिखे। बड़े नेताओं की दूरी के बावजूद भी मालती राय को जनता का अच्छा खासा समर्थन देखने को मिला। उनके साथ पार्षद प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में दिख रहे हैं। वार्ड 45 में भाजपा प्रत्याशी वंदना जाचक के समर्थन में पार्टी के सभी कार्यकर्ता खड़े दिख रहे हैं।

Share:

Next Post

कमलनाथ ने काटने का काम किया, मामा जोडऩे आया है

Sun Jun 26 , 2022
पूर्व मुख्यमंत्री के गढ़ में मुख्यमंत्री ने साधा निशाना, कहा- भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने छिंदवाड़ा मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अनंत धुर्वे और सभी पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। जनसभा में विकास के काम गिनाए तो कमलनाथ पर भी जमकर […]