इंदौर न्यूज़ (Indore News)

नौतपा से तीन दिन पहले बदला मौसम का मिजाज

गर्मी से राहत…पारा लुढक़ा… 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
इंदौर। दक्षिण पश्चिम हवाओं (south west winds) ने मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव कर दिया है। रफ्तार भरी हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तीन दिन बाद नौतपे से पहले प्री-मानसून (pre-monsoon) की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं जबकि गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।



आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में प्री-मानसून के बादल पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसका असर मध्य प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। कल दोपहर से शुरू हुईं रफ्तार भरी हवाओं ने पारे को लुढक़ा दिया है। जो तापमान 42 डिग्री के करीब दिन में चल रहा था, वह 38 डिग्री पर आ गया है। रात के तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाओं ने मौसम के मिजाज में बदलाव किया है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है, वहीं आसमान में हल्के बादल बने रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रुक-रुक कर हवाओं का दौर तीन-चार दिन जारी रहेगा। 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। मौसम का मिजाज अगर ऐसा ही रहा तो इस बार नौतपा में गर्मी तो रहेगी, मगर तेज हवाएं गर्मी के एहसास को कम करती चली जाएंगी।

Share:

Next Post

असम के 2,251 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए वायु सेना ने संभाला मोर्चा

Sun May 22 , 2022
दिसपुर। असम में आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। यहां कई इलाके डूब चुके हैं। जन-जीवन अस्त व्यस्त है। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 29 जिलों के करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बाढ़ग्रस्त इलाकों में मदद के लिए वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायु सेना के जवान […]