बड़ी खबर

चक्रवात ‘तेज’ से बदलेगा मौसम, 22 अक्टूबर तक 3 राज्यों में मध्यम बारिश; आंधी-तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली। कई राज्य में आंधी बारिश को जोर देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सहित निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने की वजह से कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखी जा रही है। कुछ राज्यों में तापमान में गिरावट भी बनी हुई दिल्ली एनसीआर में बारिश और तेज हवा के बाद तापमान में बड़ी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। जल्द चक्रवात तेज का असर देखा जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिक अरब सागर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। दरअसल 22 से 23 अक्टूबर के बीच मानसून के बाद चक्रवात के संभावित गठन का अनुमान लगाया गया है। दरअसल एक चक्रवात सक्रिय हो रहा है। चक्रवात को ‘तेज’ नाम दिया गया है। चक्रवात के साथ-साथ मुंबई में रात के तापमान में ठंडक का अनुभव हो रहा है। तापमान गिरकर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिक अरब सागर में विकसित होने वाले संभावित चक्रवाती तूफान के संकेत का पता लगा रहे हैं। इसकी तीव्रता के बारे में अभी फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती तट में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पैटर्न के जल्द निम्न दबाव के क्षेत्र बनने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की स्थिति की जानकारी के मुताबिक लक्षद्वीप क्षेत्र दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल तट पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा गया है। माना जा रहा है कि यह औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। आईएमडी ने अपडेट देते हुए कहा है कि इसके प्रभाव के तहत अगले 48 घंटे में दक्षिण पूर्व और आसपास के पूर्व मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

जिसके बाद इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। चक्रवात की वजह से मुंबई सहित गोवा पुणे और आसपास के इलाके पर इसका असर देखा जा सकता है। फिलहाल वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि इसका असर अरेबियन सहित लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र में देखा जा सकता है। आसमान में बादल छाएंगे। 22 अक्टूबर से मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं।


आज केरल कर्नाटक सहित तेलंगाना उड़ीसा के कुछ हिस्से में हल्की बारिश देखी जा सकती है। सर्दी की दस्तक के साथ ही लखनऊ में कोहरा देखा जाएगा। दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड का अनुभव हो सकता है। मौसम विभाग के माने तो 18 से 20 अक्टूबर तक भारत के ज्यादातर इलाके में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा के कुछ क्षेत्र में तापमान में हल्के गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि तेज हवा चलने से मौसम सुहावना रहेगा।

इस बार समय से पहले प्रदेश में सर्दी के दस्तक देखने को मिल रही है। मानसून की वापसी की बात करें तो पूर्वी भारत से पूरी तरह से मानसून की विदाई हो चुकी है। इधर राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सुशीला जारी है। तापमान घटकर 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बड़ी ठंड में एक बार फिर से कमी देखी जा सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश में फिर से उमेश भरी गर्मी का एहसास हो सकता है। सुबह के वक्त कोहरा रहने के असर है लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा तेज कड़ी धूप खिली रहेगी।

गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित गोवा और महाराष्ट्र में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी हालांकि मौसम साफ रहेगा तेज धूप के लिए रहने के कारण हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। 25 अक्टूबर के बाद इन क्षेत्रों मेंतापमान में गिरावट होने के साथ ही तेज हवा से मौसम में परिवर्तन देखा जाएगा। अरब सागर में बना रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के जल्द ही डिप्रेशन में बदलने की भी संभावना व्यक्त की गई है। माना जा रहा है कि ऐसे में जल्द ही एक चक्रवात सक्रिय हो सकता है।

Share:

Next Post

Amit Shah's Birthday : अमित शाह का राजनीति में शहंशाह बनने तक का सफर

Wed Oct 18 , 2023
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का 22 अक्‍टूबर को 59वां जन्मदिन है। शतरंज खेलने, क्रिकेट देखने एवं संगीत में गहरी रुचि रखने वाले भाजपा के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले अमित शाह (Amit Shah) ने ‘पंचायत से लेकर संसद’ तक भाजपा (BJP) को सत्ता में लाने के सपने को साकार करने […]