img-fluid

पश्चिम बंगाल : TMC कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प, मुर्शिदाबाद में देशी बम से हमला

April 23, 2026

कोलकाता / चेन्नई. लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

मुर्शिदाबाद के नाओदा में देसी बम से हमला
मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले के नाओदा इलाके में एक हिंसक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने मतदान से पहले देसी बम फेंके, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


  • हुमायूं कबीर ने लगाए आरोप
    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नाओदा, रेजिनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लेकिन नाओदा के दो बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां स्थानीय पुलिस के बैग छीन लिए गए।

    टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प
    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान मुर्शिदाबाद में तनाव की स्थिति देखने को मिली, जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा करने पहुंचे थे, जहां एक दिन पहले देसी बम फेंके जाने की घटना हुई थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और झड़प हो गई।

    कोयंबटूर साउथ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर गड़बड़ी की आशंका- के अन्नामलाई
    तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत कोयंबटूर में भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा कि कोयंबटूर साउथ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया जारी रखी है और आज सभी दलों की जिम्मेदारी है कि वे आयोग का सहयोग करें।

    अन्नामलाई ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 3–4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है और पहले से तैयारी ठीक नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन अंतिम फैसला जनता के हाथ में है, जिसने पिछले 5 वर्षों में डीएमके सरकार का काम देखा है।

    Share:

  • इंडस्ट्री की अनकही कहानी, क्यों कभी साथ नहीं बनी शाहरुख खान–डेविड धवन की सुपरहिट जोड़ी?

    Thu Apr 23 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिनका साथ आना दर्शकों (Audience) के लिए किसी बड़े उत्सव (Festival) से कम नहीं होता। लेकिन कुछ सहयोग (Collaboration) ऐसे भी होते हैं, जो बनने से पहले ही छूट जाते हैं। मशहूर कॉमेडी फिल्म निर्देशक डेविड धवन (director David Dhawan)और सुपरस्टार शाहरुख खान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved