जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

साल 2024 में कब-कब है शादी के शुभ मुहूर्त, जानें डेट और तिथियां

मुंबई। विवाह 16 संस्कारों में से एक है. हिंदू धर्म में विवाह की तारीख,मुहूर्त और तिथियां देखकर तय की जाती है ताकि वर-वधु का दांपत्य जीवन शुभ और मंगलमयी हो. शुभ मुहूर्त में की गई शादियों से नए दंपत्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है. सनातन धर्म में आज भी विवाह को पवित्र कर्म कांड माना गया है.


ज्योतिष पंचांग देखकर और कुंडली मिलान कर विवाह मुहूर्त निकालते हैं. अगर आप भी नए साल 2024 में शादी करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं साल 2024 में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त, तिथियां और तारीख.

साल 2024 में इस दिन बिना मुहूर्त के करें विवाह

हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुछ ऐसे दिन होते हैं जिसमें शादी के लिए मुहूर्त देखने की जरुरत नहीं पड़ती, इन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. अक्षय तृतीया (वैशाख शुक्ल तृतीया), देवउठनी एकादशी (कार्तिक शुक्ल एकादशी), बसंत पंचमी (माघ शुक्ल पंचमी) और भडल्या नवमी(आषाढ़ शुक्ल नवमी) मांगलिक कार्य के लिए अबूझ मुहूर्त माने जाते हैं.

मई-जून 2024 में नहीं होगी शादी

ज्योतिष विवाह शुक्र और गुरु का उदय होना बहुत जरुरी है. साल 2024 में शुक्र ग्रह के अस्त होने के चलते मई और जून महीने में विवाह मुहूर्त नहीं है वहीं 16 जुलाई से 12 नवंबर तक चातुर्मास रहेंगे, जिसमें मांगलिक कार्य वर्जित है.

जानिए साल के सभी शुभ मुहूर्त

जनवरी में कुल शादियों की डेट – 9
तारीख शुभ मुहूर्त तिथि
16 जनवरी 2024 रात्रि 09:01 – 17 जनवरी, प्रातः 07:15 सप्तमी
17 जनवरी 2024 प्रातः 07:15 – रात्रि 10:50 सप्तमी
20 जनवरी 2024 दोपहर 03:09 – 21 जनवरी, प्रातः 07:14 दशमी
21 जनवरी 2024 प्रातः 07:14 – 07:23 एकादशी
22 जनवरी 2024 प्रातः 07:14 – 23 जनवरी, प्रातः 04:58 द्वादशी
27 जनवरी 2024 प्रातः 07:44 से 28 जनवरी प्रातः 07: 12 द्वितीया
28 जनवरी 2024 प्रातः 07:12 – दोपहर 03:53 तृतीया
30 जनवरी 2024 प्रातः 10:43 – 31 जनवरी, प्रातः 07:10 चतुर्थी
31 जनवरी 2024 प्रातः 07:10 – 1 फरवरी, दोपहर 01:08 पंचमी

फरवरी में कुल शादियों की डेट – 11
तारीख शुभ मुहूर्त तिथि
4 फरवरी 2024 प्रातः 07:21 – 05 फरवरी, प्रातः 05:44 नवमी
6 फरवरी 2024 दोपहर 1:18 – 07 फरवरी, प्रातः 06:27 एकादशी
7 फरवरी 2024 प्रातः 04:37 – 08 फरवरी, प्रातः 07:05 द्वादशी
8 फरवरी 2024 प्रातः 07:05 – दोपहर 11:17 त्रयोदशी
12 फरवरी 2024 दोपहर, 02:56 – 13 फरवरी, प्रातः 07:02 तृतीया
13 फरवरी 2024 दोपहर 02:41 – 14 फरवरी, प्रातः 05:11 चतुर्थी
17 फरवरी 2024 प्रातः 08:46 – दोपहर 01:44 अष्टमी
24 फरवरी 2024 दोपहर 1:35 – रात्रि 10:20 पूर्णिमा
25 फरवरी 2024 प्रातः 01:24 -26 फरवरी, प्रातः 06:50 प्रतिपदा
26 फरवरी 2024 प्रातः 06:50 0 दोपहर 03:27 द्वितीया
29 फरवरी 2024 प्रातः 10:22 – 01 मार्,च प्रातः 06:46 पंचमी

मार्च में कुल शादियों की डेट – 10
तारीख शुभ मुहूर्त तिथि
1 मार्च 2024 प्रातः 06:46 – दोपहर 12:48 षष्ठी
2 मार्च 2024 रात्रि 08:24 – 03 मार्च, प्रातः 06:44 षष्ठी
3 मार्च 2024 प्रातः 06:44 – दोपहर 03:55 सप्तमी
4 मार्च 2024 रात्रि 11:16 – 05 मार्च, प्रातः 06:42 अष्टमी
5 मार्च 2024 प्रातः 06:42 – दोपहर 02:09 नवमी
6 मार्च 2024 दोपहर 02:52 – 07 मार्च, रात्रि 10:05 एकादशी
7 मार्च 2024 प्रातः 06:40 – 08:24 द्वादशी
10 मार्च 2024 प्रातः 01:55 – 11 मार्च, 06:35 अमावस्या
11 मार्च 2024 प्रातः 06:35 – 12 मार्च, प्रातः 06:34 प्रतिपदा
12 मार्च 2024 प्रातः 06:34 – दोपहर 03:08 द्वितीया

अप्रैल में कुल शादियों की डेट – 5
तारीख शुभ मुहूर्त तिथि
18 अप्रैल 2024 मध्य रात्रि 00:44 – 19 अप्रैल, 05:51 एकादशी
19 अप्रैल 2024 प्रातः 05:51 से 06:46 एकादशी
20 अप्रैल 2024 दोपहर, 02:04 से 21 अप्रैल प्रातः 02:48 द्वादशी
21 अप्रैल 2024 दोपहर 03:45 से 22 अप्रैल, प्रातः 05:48 त्रयोदशी
22 अप्रैल 2024 प्रातः 05:48 से रात्रि 10:00 चतुर्थी

जुलाई में कुल शादियों की डेट – 6
तारीख शुभ मुहूर्त तिथि
9 जुलाई 2024 दोपहर 02:28 – शाम 06:56 चतुर्थी
11 जुलाई 2024 दोपहर 01:04 – 12 जुलाई, प्रातः 04:09 षष्ठी
12 जुलाई 2024 प्रातः 05:15 – 13 जुलाई, प्रातः 05:32 सप्तमी
13 जुलाई 2024 प्रातः 05:32 – दोपहर 03:05 सप्तमी
14 जुलाई 2024 रात्रि 10:06 – 15 जुलाई, प्रातः 05:33 नवमी
15 जुलाई 2024 प्रातः 05:33 – 16 जुलाई, मध्य रात्रि 12 :30 नवमी

नवंबर में कुल शादियों की डेट – 11
तारीख शुभ मुहूर्त तिथि
12 नवंबर 2024 दोपहर 04: 04 – रात्रि 07:10 द्वादशी
13 नवंबर 2024 दोपहर 03:26 – रात्रि 09:48 त्रयोदशी
16 नवंबर 2024 रात्रि 11:48 – 17 नवंबर प्रातः 06:45 द्वितीया
17 नवंबर 2024 प्रातः 06:45 – 18 नवंबर, प्रातः 06:46 तृतीया
18 नवंबर 2024 प्रातः 06:46 – प्रातः 07:56 तृतीया
22 नवंबर 2024 प्रातः 11:44 – 23 नवंबर, प्रातः 06:50 अष्टमी
23 नवंबर 2024 प्रातः 06:50 – दोपहर 11:42 अष्टमी
25 नवंबर 2024 प्रातः 01:01 – 26 नवंबर, प्रातः 06:53 एकादशी
26 नवंबर 2024 प्रातः 06:53 – 27 नवंबर प्रातः 04:35 एकादशी
28 नवंबर 2024 प्रातः 07:36 – 29 नवंबर, प्रातः 06:55 त्रयोदशी
29 नवंबर 2024 प्रातः 06:55 – प्रातः 08:39 त्रयोदशी

दिसंबर में कुल शादियां – 6
तारीख शुभ मुहूर्त तिथि
4 दिसंबर 2024 शाम 05:15 – 05 दिसंबर, प्रातः 01:02 चतुर्थी
5 दिसंबर 2024 दोपहर 12:49 – शाम 05:26 पंचमी
9 दिसंबर 2024 प्रातः 02:56 – 10 दिसंबर, प्रातः 01:06 नवमी
10 दिसंबर 2024 रात्रि 10:03 – 11 दिसंबर, प्रातः 06:13 दशमी, एकादशी
14 दिसंबर 2024 प्रातः 07:06 – दोपहर 04:58 पूर्णिमा
15 दिसंबर 2024 प्रातः 03:42 – 07:06 पूर्णिमा

Share:

Next Post

अगर आप भी सर्दी में खाते हैं ज्यादा संतरे तो बिल्कुल भी न खाएं, जानिए आखिर क्यों

Sat Dec 9 , 2023
नई दिल्ली। सर्दी (Winter) का मौसम (Weather) आते ही संतरा (Orange) मार्केट से सजा हुआ होता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी अक्सर कहते हैं कि सीजनल फल जरूर खाना चाहिए. क्योंकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं. एक वक्त था जब संतरा सिर्फ सर्दियों में मिलता था लेकिन अब तो संतरा पूरे साल मिलता […]