उत्तर प्रदेश ज़रा हटके देश

पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए, पति की दलील सुनकर काउंसलर भी हैरान

अलीगढ़। मेरी पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए। यह मांग चंडौस थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक ने जब वूमन प्रोटेक्शन सेल के सामने रखी तो हर कोई हैरान रह गया। चंडौस निवासी युवक ने बताया कि उसका दो साल पहले क्वार्सी के नगला पटवारी की युवती से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों में नहाने को लेकर तकरार होने लगी।

वह रोज पत्नी को समझाता कि रोज नहाया करो, पर वह सुनती ही नहीं थी और लड़ने पर आमादा हो जाती थी। इस बीच दंपती को एक बेटा भी हो गया। मगर, विवाद नहीं थमा। पिछले दिनों युवती ने घरेलू कलह की वुमन प्रोटेक्शन सेल में शिकायत की। युवक को बुलाया गया तो उसने बताया कि पत्नी रोजाना नहाती नहीं है।

इसलिए विवाद होता है। अब वह इसके साथ नहीं रहता चाहता, उसे तलाक चाहिए। यह अजीबोगरीब दलील सुनकर टीम भी हैरान रह गई। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग जारी है। सेल की काउंसलर नीतू सारस्वत ने बताया कि पहली बार इस प्रकार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share:

Next Post

EV Policy: अब इस राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा सस्ता, सरकार दे रही है सब्सिडी, जानें डिटेल्स

Thu Sep 23 , 2021
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को दुनियाभर की सरकारें बढ़ावा दे रही हैं। भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लोग अपनाएं इसके लिए केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी अपनी नीतियां बना रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति (Pro-EV Policy) की घोषणा करने वाला भारत का नया राज्य बन गया है। […]