आचंलिक

3 हजार से ज्यादा पौधारोपण करेंगे: नपाध्यक्ष

  • मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर नपाध्यक्ष ने लगाए शिव वाटिका में पांच दर्जन से अधिक पौंधे

सीहोर। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिन पर आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर में शिव वाटिका का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने पांच दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। इस मौके पर श्री राठौर ने कहा कि आगामी दिनों शहर में पर्यावरण को संवर्धन करने के लिए 34 सौ से अधिक पौधों का रोपण भी किया जाएगा। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश के मु यमंत्री श्री चौहान जनप्रिय है, जिससे हमारे प्रदेश समृद्ध हो गया है। लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजना प्रदेश के लिए संजीवनी का काम कर रही है। रविवार को पौधा रोपण, महिलाओं को राजधानी भोपाल रवाना, रक्तदान, जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण, बीएसआई पर क्रिकेट मैच का फाइनल आदि का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा।



कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था
रविवार को शहर में आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसमें सुबह बड़ी सं या में महिलाओं को राजधानी भोपाल में आयोजित लाड़ली बहना योजना के तहत रवाना करने के लिए वाहन को हरी झंडी दी गई। इसके बाद विधायक सुदेश राय के मु य आतिथ्य में शहर के जिला अस्पातल में प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दीर्घायु की कामना के लिए नपाध्यक्ष श्री राठौर सहित अन्य भाजपा नेताओं के द्वारा रक्तदान और मरीजों को फलों का वितरण किया गया। शिव वाटिका में महिलाओं द्वारा प्राथमिकता से पौध-रोपण किया जायेगा। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण और संवर्धन के लिए हर क्षण समर्पित हमारे मु यमंत्री के लिए पौध-रोपण जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। पौध-रोपण की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को इसके अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा शहर के टाउन हाल के पास शिव वाटिका का निर्माण कर पहले ही दिन पांच दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया गया है।

वीसी के माध्यम से लाडली बहना योजना की जानकारी दी
रविवार को नगर पालिका के परिसर में प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से संदेश दिया। जिसमें लाडली बहना योजना की जानकारी प्रदान की। देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 लागू करने की घोषणा हुई है।
फोटो-11

Share:

Next Post

कलेक्टर के आदेश को किया गया दरकिनार बेरोकटोक बज रहे हैं लाउडस्पीकर

Mon Mar 6 , 2023
कार्यक्रम में जारी, परीक्षार्थियों को तैयारी करने में हो रही है परेशानी, अधिकारी बने अनजान सिरोंज। इस समय एमपी बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो सबसे ज्यादा परेशानी तेज आवाज में बजने वाले साउंड ओं के कारण होती […]