इंदौर न्यूज़ (Indore News)

१२८५ हथियारों के साथ तो ८४३ नशा बेचते या पीते पकड़ाए

इंदौर। शहर में हथियार और नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इसका प्रमाण है पुलिस रिकार्ड में सात माह में दर्ज आंकड़े। पुलिस ने शहर के हर कोने से हथियार और नशे के साथ आरोपियों को पकड़ा है। सात माह में शहर में 1285 बदमाश हथियारों के साथ तो 843 लोग नशा बेचते या पीते पकड़े गए हैं।

अब शहर में एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर, चरस, गांजा, सिंथेटिक्स ड्रग्स सहित हर प्रकार का नशा आ रहा है। पुलिस ने ऐसे ही लोगों को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच तो सात माह में 30 से अधिक तस्करों को पकड़ चुकी है, जबकि शहर में पुलिस रोजाना चार-पांच लोगों को नशा पीते पकड़ रही है। दूसरी ओर इंदौर अवैध हथियारों का भी गढ़ बनता जा रहा है।


सात माह में लगभग 1300 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा है, जबकि क्राइम ब्रांच ने इस साल के सात माह में 100 से अधिक बदमाशों को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा। इन हथियारों से ही हत्या जैसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं। शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद भी सात माह में 38 हत्याएं हो चुकी हैं, जो गत वर्ष से नौ अधिक हैं।

Share:

Next Post

भाजपा की 29 महिला पार्षद, राखी बांधने आईं सिर्फ 5

Sun Aug 14 , 2022
संगठन के प्रदेश प्रभारी राव की मौजूदगी में महिला मोर्चा ने रखा था आयोजन इंदौर। टिकट मिलने और चुनाव लडक़र जीतने तक पार्टी में अपनी सक्रियता दिखाने वाली महिला पार्षद अब पार्टी के आयोजनों से ही किनारा करने लगी है। कल भाजपा कार्यालय पर रक्षाबंधन का आयोजन रखा गया था। इस आयोजन में प्रदेश प्रभारी […]