बड़ी खबर राजनीति

‘फेक गांधीवाद’ के बिना जिंदा नहीं रह सकती कांग्रेस : प्रल्हाद जोशी

बेंगलुरु। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी फेक गांधीवाद के बिना जिंदा नहीं रह सकती है। वह कांग्रेस पार्टी के पुनरुद्धार के लिए नेतृत्व में बदलाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

हुब्बल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जोशी ने कहा कि गांधीवाद कांग्रेस पार्टी के डीएनए का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बदलाव की उम्मीद करना बेकार है, क्योंकि वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नेताओं के रूप में विकसित नहीं होने दिया और केवल वंशवाद पर निर्भर रही। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कश्मीरः राजनीतिक दल और शाह फैजल का फैसला

Sun Aug 23 , 2020
– अरविंद कुमार शर्मा पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में दो खास बातें हुईं, जिनकी ओर कम ध्यान गया है। पहली बात तो यह हुई कि अभी 22 अगस्त को ही भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर इस राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अनुच्छेद-370 को फिर से बहाल करने की मांग की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), […]