img-fluid

महिला कांग्रेस ने फूंका भाजपा के आरोपी पार्षद का पुतला

July 25, 2024

दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग

इंदौर। दुष्कर्म के आरोप में फंसे वार्ड क्रमांक 82 के भाजपा पार्षद शानू शर्मा (BJP councilor Shaanu Sharma) के खिलाफ आज महिला कांग्रेस (Women’s Congress) ने राजबाड़ा चौक (Rajbara Chowk) पर प्रदर्शन किया और पूतला फूंका (effigy burnt)। दोपहर में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष डीसीपी ऑफिस पर जाकर इस मामले में लेटलतीफी करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगी।



  • आज सुबह राजबाड़ा पर भाजपा के चाल-चरित्र को लेकर सवाल उठाते हुए महिला कांग्रेस ने पूछा कि क्या यही भाजपा के लोगों के संस्कार हैं जो एक महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हैं? शहर अध्यक्ष सोनिला मिमरोट के साथ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोपी पार्षद शानू शर्मा के पुतले को जूते-चप्पलों से पीटा और उसके बाद जलाया गया। इस दौरान शशि हाड़ा, मोना बेथेरा, भावना मरमट, पिंकी मरमट, संगीता लश्कर आदि मौजूद रहीं। वहीं आज दोपहर में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष साक्षी शुक्ला के साथ महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल महूनाका स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचेगा और रिपोर्ट दर्ज करने में देरी पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेगा। आरोपी पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी दिया जाएगा।

    Share:

  • Kalki 2898 AD' से वायरल हुआ दीपिका पादुकोण का फायर सीन

    Thu Jul 25 , 2024
    मुंबई (Mumbai) ‘कल्कि 2898 एडी’ (‘Kalki 2898 AD’) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने गर्भवती सुमति का किरदार निभाते हुए आग की लपटों के बीच से सुरंग पार किया, तब वह यादगार और आइकॉनिक सीन बन गया। डायरेक्टर नाग अश्विन (Ashwin) एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में आग वाला सीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved