इंदौर न्यूज़ (Indore News)

महाकाल की गाथा सुनने के लिए मुस्लिम समाज की महिलाएं भी पहुंचीं

  • मंत्री विजयवर्गीय ने किया महिलाओं और बच्चों का सम्मान

इंदौर। दलालबाग में चल रही महाकाल गाथा का कल दूसरा दिन था और इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी इस आयोजन में पहुंची थीं। मंत्री विजयवर्गीय ने महिलाओं और बच्चों का सम्मान भी किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में पिछले दो दिनों से महाकाल गाथा का मंचन उज्जैन की संस्था के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें महाकाल भगवान की महिमा का वर्णन किया जा रहा है। कल दूसरे दिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी पत्नी आशा विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और महाकाल को लेकर दी जा रही प्रस्तुति को देखा।


शुरुआत में उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन किया और वहां मौजूद हजारों महिलाओं को संबोधित भी किया और कहा कि महिलाएं स्वयं परांबा शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां की बच्चियां दैवीय स्वरूप होती हैं तो हर शुभ काम में हम उन्हें पूजते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को धर्म से जोडऩे और उसे समझने के लिए आवश्यक है। महानाट्य के दौरान कई क्षेत्रों से मुस्लिम महिलाएं अपने बच्चों के साथ महाकाल गाथा देखने पहुंचीं। विजयवर्गीय ने उन महिलाओं का भी स्वागत किया और कहा कि महाकाल की महिमा तो अनंत है और हर किसी को देखना चाहिए। उन्होंने ही इस दुनिया की रचना की है। विजयवर्गीय ने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामना भी दी। आज महानाट्य का अंतिम दिन है। विदित है कि इस महानाट्य का मंचन उज्जैन की संस्था रिदम के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। विजयवर्गीय ने पूरे शहर के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आज अंतिम दिन का नाट्य जरूर देखें, जिसमें कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

Share:

Next Post

मार्च में लांग वीकेंड, शहर के लोगों ने की बाहर घूमने की तैयारियां

Thu Mar 7 , 2024
मप्र के राष्ट्रीय उद्यानों के साथ ही साउथ के स्टेट की बुकिंग करवाई इंदौर। रंगों का महीना मार्च इस बार तीन लांग वीकेंड के साथ आया है, जिसके चलते शहर के लोगों ने इसका फायदा उठाने के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इंदौर से बाहर अन्य प्रदेशों के साथ ही कई लोगों ने […]